Site iconSite icon AR Live News

लिव-इन पार्टनर निकला हत्यारा: उदयपुर बड़गांव पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

udaipur police solve blind murder case arrest man for Live-in Partner murder burnt body was found in madar badgaonudaipur police solve blind murder case arrest man for Live-in Partner murder burnt body was found in madar badgaon

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के बड़गांव थाना पुलिस ने मदार श्मशान में मिली युवती की अधजली लाश ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का आरोपी कोई और नहीं, युवती का लिव-इन पार्टनर निकला। दोनों बड़ी क्षेत्र स्थित किराए पर मकान लेकर रह रहे थे। udaipur police solve blind murder case : arrest man for Live-in Partner murder, burnt body was found in madar badgaon

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि बड़गांव थाना क्षेत्र के बड़ी क्षेत्र निवासी विनोद कुमार टांक (35) पुत्र शांति लाल को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मृतका की पहचान जैतपुर साउथ दिल्ली निवासी आरती कुमारी पुत्री जितेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। आरती बड़ी क्षेत्र में किराए के मकान में विनोद के साथ लिव-इन में रह रही थी। विनोद एक शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करता था। आरती विनोद पर कुछ समय से शादी का दबाव बना रही थी, वहीं विनोद अब आरती के खर्चे नहीं उठा पा रहा था, आरती आए दिन विनोद से किसी न किसी चीज के लिए रूपयों की मांग करती थी। आरती से छुटकारा पाने के लिए विनोद ने उसकी हत्या कर दी। हत्या के खुलासे में डीएसपी कैलाश चन्द्र, थानाधिकारी पूरण सिंह राजपुरोहित, कांस्टेबल रिकेश जाखड़, विरेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र जाखड़ और सवाई सिंह की विशेष भूमिका रही है।

एडि.एसपी उमेश ओझा ने बताया कि 11 फरवरी को विनोद आरती के बड़ी स्थित घर पर कार से पहुंचा। वहां विनोद ने मौका पाकर आरती की गला दबाकर हत्या कर दी। लाश ठिकाने लगाने के लिए कार में आरती की लाश डाली और बड़ी से मदार की तरफ आया। मदार में श्मशान घाट पर सूनसान देखकर उसने वहीं लाश को रखा और आरती के कपड़ों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और फरार हो गया था।

थानाधिकारी पूरण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आरती की हत्या के बाद उसकी पहचान छुपाने के लिए विनोद ने पेट्रोल डालकर लाश जलाने का प्रयास किया और काफी हद तक इसमें सफल भी हो गया था। क्षेत्रवासियों की सूचना पर पुलिस जब मदार श्मशान पहुंची थी आरती के शरीर का काफी हिस्सा जल चुका था। उसकी शिनाख्तगी में काफी परेशानी हुई।

पुलिस ने घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया। आस-पास क्षेत्र सहित सभी स्थानों पर मिसिंग महिला की पड़ताल शुरू की और 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले, घटनास्थल के आस-पास के 100 से अधिक मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया। इस पड़ताल में मदार श्मशान के पास एक संदिग्ध क्रेटा कार की एक्टिविटी का पता चला। कार से पुलिस आरोपी विनोद तक पहुंची और उसकी पड़ताल में पता चला कि वह एक महिला के साथ लिवइन में रह रहा था, लेकिन वह महिला मिसिंग है। इस पर पुलिस ने विनोद को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल लिया। udaipur police solve blind murder case

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version