Site iconSite icon AR Live News

स्कूल में एका-एक बेहोश होने लगे बच्चे : पास स्थित फैक्ट्री से हुआ अमोनिया गैस रिसाव

kota chambal fertilizer factory ammonia gas leakage school students fainted near by 500 meter -kota chambal fertilizer factory ammonia gas leakage school students fainted near by 500 meter -

कोटा,(एआर लाइव न्यूज)। कोटा के सीमलिया थाना क्षेत्र स्थित चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल फैक्ट्री में शनिवार को हुए अमोनिया गैस रिसाव से पास स्थित स्कूल स्टूडेंट्स की तबियत बिगड़ गयी। स्कूल में अचानक बच्चों को उल्टियां होने लगी, सांस लेने में दिक्कत हुई और बच्चे बेहोश होने लगे। यह देख स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल टीचर्स और स्टाफ अन्य स्टूडेंट्स की मदद से बच्चों को गोद में लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। जानकारी के अनुसार 14 स्टूडेंट्स और एक स्टाफ को हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया है। kota chambal fertilizer factory ammonia gas leakage school students fainted near by 500 meter

सूचना पर कलेक्टर ने स्कूल और फैक्ट्री का दौरा किया और मौके की वस्तुस्थिति जानी। कलेक्टर ने कहा गैस लीकेज या रिलीज को लेकर अभी स्पष्ट कारण सामने नहीं आए हैं। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की टीम को मौके पर बुलाया गया है, इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार सीमलिया थाना क्षेत्र के गड़ेपान स्थित सरकारी हायर सैकंडरी स्कूल के पास चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल लिमिटेड फैक्ट्री है। फैक्ट्री गेट से स्कूल की दूरी मात्र 500 मीटर ही है। सुबह करीब 11 बजे जब छात्र स्कूल में मौजूद थे, चंबल फर्टिलाइजर्स फैक्ट्री से अमोनिया गैस रिलीज की गयी। गैस स्कूल तक पहुंच गई। जिससे स्कूली बच्चों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और वह बेहोश होकर स्कूल के ग्राउंड में गिरने लगे। स्कूल स्टाफ ने एक टीचर की गाड़ी ली और बच्चों को कंधे पर उठाकर कार से हॉस्पिटल पहुंचाया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version