Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में अगले सप्ताह फिर बारिश के आसार

rajasthan udaipur winter weather update newsrajasthan udaipur winter weather update news

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में तापमान में उतार-चढ़ाव के दौर के बीच सुबह शाम सर्दी का असर बना हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को पूर्वानुमान जारी कर आगामी सप्ताह राजस्थान में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना जतायी है।(Chances of rain in Rajasthan)

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 28 से 33 डिग्री यानी सामान्य से 2 से 5 डिग्री अधिक दर्ज किए जा रहे हैं। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री बाड़मेर में दर्ज किया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 3-4 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।(Chances of rain in Rajasthan)

पूर्वानुमान अनुसार आगामी दिनों में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 से 20 फरवरी के दौरान राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में बादलों की आवाजाही होने व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में फिर से सर्दी का असर तेज हो सकता है। राजस्थान में कुछ क्षेत्रों में अभी भी सुबह के समय कोहरे का असर भी नजर आ रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version