लोकसभा की कार्यवाही 10 मार्च तक के लिए स्थगित
नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। लोकसभा में बजट सत्र के पहले चरण की कार्यवाही सोमवार को संपन्न हो गई। लोकसभा की कार्यवाही 10 मार्च सुबह 11 बजे तक स्थगित की गई, ऐसे में अब सदन की अगली बैठक 10 मार्च को होगी। आज लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नया आयकर विधेयक इनकम टैक्स बिल पेश किया। विपक्षी सांसदों ने विधेयक को पेश किए जाने का विरोध किया, लेकिन ध्वनि मत से इसे पारित कर दिया गया। इसके अलावा लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर जेपीसी रिपोर्ट पेश की गयी। जिसका विपक्ष ने काफी विरोध किया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि इस रिपोर्ट में उनके असहमति नोट को शामिल नहीं किया गया है। lok sabha adjourned till 10 march
विपक्ष के विरोध में बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्ष के लोगों को मैं विनम्रता से कहना चाहता हूं कि आप अपनी बात रख सकते हैं, लेकिन आपकी बात मानी ही जाए, यह जरूरी नहीं है। अगर आपको अपनी बात मनवानी है तो जनता से वोट लेकर बहुमत में आएं, इस सच्चाई को अनदेखा नहीं किया जा सकता कि कई जगह वक्फ की ज़मीन पर मॉल और बाजार बने हुए हैं।
कमेटी के ऊपर सवाल उठाए जाते हैं तो चेयरमैन के पास उसे हटाने का अधिकार
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कुछ विपक्ष के सांसदों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उनके असहमति नोट को हटाया गया है, मैंने जेपीसी चेयरमैन से बात की और राज्यसभा में बताया है कि रिपोर्ट पूरी पेश की गई है। असहमति नोट में अगर कमेटी के ऊपर कोई सवाल उठाए जाते हैं तो चेयरमैन के पास उसे हटाने का अधिकार है। सभी पार्टियों को मिलाकर जेपीसी का गठन किया गया था। lok sabha adjourned till 10 march
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

