जोधपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जोधपुर एम्स को ईमेल के जरिए आत्मघाती बम ब्लास्ट की धमकी मिली है। हॉस्पिटल प्रशासन की सूचना पर जोधपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है और हॉस्पिटल की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है और हर व्यक्ति की तलाशी हो रही है।
पुलिस ने बताया कि एम्स निदेशक को दक्षिण भारत की अन्ना यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के नाम से ई-मेल मिला है। जिसमें हॉस्पिटल में आत्मघाती बम ब्लास्ट की धमकी थी। एम्स निदेशक ने इसकी पुलिस को सूचना दी। AIIMS Jodhpur received Suicide bomb blast threat on email
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एम्स की सुरक्षा बढ़ा दी, साथ ही बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वॉयड की मदद से कोने-कोने की तलाशी ली गईं। राहत की बात है कि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस हॉस्पिटल परिसर में आने वाले सभी लोगों की गहन जांच के बाद ही प्रदेश दे रही है और एम्स के अंदर और बाहर खड़े वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है।
अंदेशा किसी फर्जी व्यक्ति ने धमकी के लिए यूनिवर्सिटी और वहां के प्रोफेसर के नाम का किया उपयोग
प्राथमिक तौर पर अंदेशा जताया जा रहा है कि ई-मेल भेजने वाले ने जिस यूनिवर्सिटी के जिस प्रोफेसर का नाम लिखा है, वह ईमेल भेजने वाला कोई फर्जी व्यक्ति है। अन्ना यूनिवर्सिटी में इन रहे एक मुद्दे के कारण इन दिनों तमिलनाडु में पहले से माहौल गरमाया हुआ चल रहा है। 23 दिसंबर को 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा के साथ अन्ना यूनिवर्सिटी परिसर में यौन शोषण का मामला सामने आया था। इसमें पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने पहले उसके पुरुष मित्र पर हमला किया और उसके बाद उसका यौन शोषण किया।
पुलिस ने इस मामले में एक आदमी को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर तमिलनाडु की राजनीति में काफी माहौल बना हुआ है। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी फर्जी व्यक्ति ने किसी प्रोफेसर को फंसाने के लिए इस तरह का ई-मेल भेजा हो सकता है। हालां कि पुलिस हर पहलू की पड़ताल कर रही है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

