Site iconSite icon AR Live News

वृद्धा की नथ लूट ले गए बदमाश : खेत से घर लौटते समय हुई वारदात

udaipur miscreants snatched nose ring of old lady in dabokudaipur miscreants snatched nose ring of old lady in dabok

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र के नाहरमगरा में बुधवार दोपहर 70 वर्षीय वृद्धा के साथ नथ लूट की वारदात हुई। बाइक पर आए दो बदमाशों ने वृद्धा पर झपटा मारा, उसके बाल पकड़कर खींचे और नाक में पहनी सोने की नथ लूट कर ले गए। वृद्धा ने मूंह पर हाथ रखकर नथ बचाने की कोशिश भी की, लेकिन बदमाशों के आगे वह कुछ नहीं कर सकी। वृद्धा का शोर सुनकर आस-पास ग्रामीण इकट्ठे हुए, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्धा से घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों का चिह्नित करने का प्रयास कर रही है। udaipur miscreants snatched nose ring of old lady in dabok

वृद्धा नाहरमगरा क्षेत्र निवासी राधीबाई डांगी (70) बुधवार ने बताया कि वह दोपहर खेत से घर लौट रही थीं। रास्ते में अचानक बाइक पर आए दो बदमाशों ने हमला करते हुए उन्हें रोका, बालों से पकड़ा और नाक में पहनी नथ खींच कर लूट ले गए।

उदयपुर शहर और आस-पास के इलाकों में इन दिनों चेन स्नेचर सक्रिय हैं। दो दिन पहले ही शोभागपुरा क्षेत्र में एक महिला के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात हुई थी। अंबामाता पुलिस इस मामले की पड़ताल कर ही रही है कि डबोक के नाहरमगरा में वृद्धा के साथ नथ लूट की वारदात हो गयी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version