Site iconSite icon AR Live News

यूडीए ने गोवर्धन विलास में निर्माणाधीन भवन किया सीज

llegal commercial construction on Govardhan Vilas Main Road UDA seizes building under constructionllegal commercial construction on Govardhan Vilas Main Road UDA seizes building under construction

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने आज मंगलवार को शहर के गोवर्धनविलास क्षेत्र में रोड सीमा एवं नाले की सीमा में अवैध रूप से बन रहे निर्माणाधीन व्यवसायिक भवन को सीज कर दिया।(UDA seizes illegal building Udaipur)
यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि गोवर्धन विलास मेन रोड पर संजीव जैन द्वारा करीब 10 हजार वर्ग फीट पर निर्माण करवाया जा रहा था। रोड सीमा के साथ ही नाले की सीमा में अवैध रूप से हो रहे इस निर्माण को यूडीए ने पूर्व में रूकवाया भी। उसके बावजूद जैन ने निर्माण जारी रखा इस पर आज तहसीलदार डॉ.अभिनव शर्मा के निर्देशन में इस निर्माणाधीन भवन को सीज कर दिया गया।(UDA seizes illegal building Udaipur)

नाले की सीमा में निर्माण से पानी निकासी का क्या होगा

बारिश के दिनों में उदयपुर में कई क्षेत्रों में इसलिए जल भराव की समस्या बनती है क्योंकि जगह जगह लोगों ने पानी निकासी के रास्तों को अवरूद्ध कर रखा है। मानसून के दौरान कई बार बड़ी समस्या सामने आने के बावजूद अभी भी कई लोग अपने स्वार्थ के लिए नालों की सीमा में पक्के निर्माण किए जा रहे है। इससे आमजन की परेशानी और बढ़ेगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version