Site iconSite icon AR Live News

अभी से तपने लगा बाड़मेर : अधिकतम तापमान 33 डिग्री पार

rajasthan weather update udaipur temperature below 5 degree celsius -1rajasthan weather update udaipur temperature below 5 degree celsius -1

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बसंत पंचमी ठीक बाद राजस्थान के कई भागों में दिन में गर्मी का अहसास शुरू होने लग गया है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान अभी से 33.6 डिग्री पर पहुंच चुका है। उदयपुर में भी दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है।(Maximum temperature in rajasthan)

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कई भागों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री पार हो चुका है। बाड़मेर में दिन के तापमान से ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज हुई है। तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी का अहसास भी शुरू हो गया है।(Maximum temperature in rajasthan)

बाड़मेर 33.6, अजमेर 31.6 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा 31, पिलानी 30.3, उदयपुर 30.7, चित्तौड़ 32.3, धोलपुर 30.3, डूंगरपुर 32.7, फतेहपुर 30.2, आबू रोड 30.4, जैसलेर 31.8, जोधपुर 31.6, बीकानेर 30.8, चुरू 30.6, नागौर 30.7, जालौर 32.02 और लूणकरणसर में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version