Site iconSite icon AR Live News

टॉर्च बनी हत्या का कारणः उदयपुर में चौकीदार की हत्या का खुलासा, दो गिरफ्तार

udaipur pratap nagar police arrest watchman murder accusedudaipur pratap nagar police arrest watchman murder accused

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रतापनगर थाना पुलिस ने पांच दिन पहले मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में निर्माणाधीन पुलिया के नीचे सो रहे चौकीदार लादुलाल की हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में हत्या के कारण का खुलासा हुआ तो पुलिस भी चौंक गयी कि इस बात पर हत्या कर दी। आरोपियों ने बताया कि वे बीएसएनएल के लिए ठेके पर फाइबर केबल का काम करते हैं, उन्होंने केबल रिपेयरिंग करते समय चौकीदार लादुलाल से टॉर्च मांगी थी, टॉर्च को लेकर ही कहासुनी हुई और लादुलाल के सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। udaipur pratap nagar police arrest watchman murder accused

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि हत्या के आरोप में पुरोहितों की मादड़ी निवासी कमलेश भावसार उर्फ अजीत पुत्र कैलाश चन्द्र और तीतरड़ी हाल मादड़ी निवासी श्याल लाल पुत्र पुनालाल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आरोपी बीएसएनएल कंपनी में ठेके पर फाईबर केबल काम करते हैं। 5 फरवरी की रात वे मादड़ी में केबल रिपेयरिंग का काम कर रहे थे, इस दौरान जरूरत पड़ने पर उन्होंने निर्माणाधीन पुलिया के चौकीदार लादुलाल से टॉर्च मांगी। टॉर्च मांगने की बात पर ही कमलेश और श्यामलाल की लादुलाल से कहासुनी हो गयी। इस दौरान कमलेश और श्यामलाल ने पास पड़े पत्थर से लादुलाल का सिर कुचलकर हत्या कर दी और फरार हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी में डीएसपी छगन पुरोहित, थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम और साइबर सेल की विशेष भूमिका रही है।

एडि.एसपी उमेश ओझा ने बताया कि यह ब्लाइंट मर्डर था। परिवार से बातचीत में भी कोई रंजिश या संदेह नहीं पता चला। पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले और मुखबीर तंत्र व इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों का उपयोग कर संदिग्धों को चिह्नित किया। पड़ताल में घटना की रात बीएसएनएल कम्पनी में कॉन्ट्रेक्ट पर फाईबर केबल का कार्य करने वाले श्यामलाल एवं कमलेश भावसार की गतिविधि संदिग्ध लगी, इस पर पुलिस ने इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करना कबूल किया।

क्लिक कर यह भी पढ़ें : निर्माणाधीन पुलिया के नीचे चौकीदार की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version