Site iconSite icon AR Live News

गीतांजली हॉस्पिटल के डॉक्टर्स की टीम ने बच्ची की आंखों को दी नई रोशनी

udaipur Geetanjali Hospital doctors team gave new vision to 10 years old girludaipur Geetanjali Hospital doctors team gave new vision to 10 years old girl

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के गीतांजली हॉस्पिटल के नेत्र रोग विभाग की विट्रियो-रेटिना यूनिट के डॉक्टर्स की टीम ने 10 वर्षीय बच्ची की आंखों की रोशनी बचाकर चिकित्सा जगत में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। नेत्र एवं पर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. रिनी सुखवाल और हर्मोन एवं डायीबीटीज़ रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल साहलोत के नेतृत्व में डॉ. गीतिका, डॉ. रेनू, डॉ. ऋषभ, डॉ. प्रांजल और डॉ कल्पेश की टीम ने इस जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। geetanjali medical college and hospital udaipur

रोगी टाइप-1 डायबिटीज मेलिटस से पीड़ित थी, उसका ब्लड शुगर 650 mg/dl तक पहुंच चुका था और HBA1c स्तर 15% हो गया था, जिससे उसकी दाहिनी आंख की रोशनी पूरी तरह समाप्त हो गई थी। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत गीतांजली हॉस्पिटल में भर्ती कर 5 दिनों तक गहन चिकित्सा के जरिए ब्लड शुगर नियंत्रित किया गया।

जब स्थिति स्थिर हुई, तब उसकी जटिल विट्रियो रेटिना सर्जरी और आईओएल (इंट्रा ऑक्युलर लेंस) प्रत्यारोपण विट्रियो-रेटिना सर्जन डॉ. रिनी सुखवाल द्वारा किया गया। गीतांजलि मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में हुई इस सफल सर्जरी के बाद अगले ही दिन रोगी की दृष्टि 6/9 तक पहुंच गई। इस सफलता ने न केवल रोगी और उसके परिवार की खुशियां लौटाईंए बल्कि यह भी प्रेरणा दी कि सही समय पर उचित इलाज से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। geetanjali medical college and hospital udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version