Site iconSite icon AR Live News

युवाओं ने किया 51 यूनिट रक्तदान

GBH General hospital blood bank Youth donated 51 units of bloodGBH General hospital blood bank Youth donated 51 units of blood

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। स्व. कन्हैयादास वैष्णव की चतुर्थ पुण्यतिथि पर जीबीएच जनरल हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में 51 यूनिट रक्तदान हुआ। बेडवास स्थित जीबीएच जनरल हॉस्पिटल में स्व.कन्हैयादास वैष्णव की स्मृति मे हुए रक्तदान के मौके पर मुख्य अतिथि अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के डीन डॉ. विनय जोशी थे। इस मौके पर कन्हैयादास मित्र मंडल द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम किया गया। उसके बाद युवाओं और समाजसेवी द्वारा जरूरतमंदों की सहायतार्थ 51 यूनिट रक्तदान किया। इस मौके पर प्रभारी मनीष वैरागी, महिपाल सिंह राणावत ने कहा कि कन्हैयादास की युवाओं में अलग छवि थी। उनकी पुण्यतिथि पर यह चौथी बार रक्तदान किया गया है। कुराबड़ व आसपास से युवा यहां रक्तदान करते है। GBH General hospital blood bank Youth donated 51 units of blood

Exit mobile version