विधानसभा चुनाव परिणामःनई दिल्ली से केजरीवाल भी चुनाव हारे
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा सरकार बनाएगी। भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 70 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को 48 सीटें और आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिली है। इस चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया। दिल्ली में चुनाव लड़ी अन्य पार्टियों और निर्दलियों की भी यही स्थिति रही। । (delhi Assembly Elections result 2025)
इस चुनाव में कांग्रेस साफ हो गई और जनता ने आम आदमी पार्टी को राज से बाहर कर भाजपा को राज सौंपा है। पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। हालांकिए मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी सीट से जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम आने के बाद आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने इस जीत के लिए भाजपा को बधाई देते हुए कहा कि उम्मीद करता हुं कि जिस उम्मीद और आशा के साथ जनता ने उनको बहुमत दिया है उस पर भाजपा खरा उतरेगी। इधर पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा है कि जनशक्ति सर्वोपूरी, विकास जीता, सुशासन जीता।
भाजपा शुरू से ही बढ़त बनाए रही
दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती में आज भाजपा शुरू से ही बढ़त बनाए रही। दोपहर तक भी भाजपा सबसे मजबूत स्थिति में बनी रही और आखिरकार उसने चुनावी बाजी पलटते हुए दिल्ली की सत्ता अपने नाम कर ली। कांग्रेस का दोपहर तक खाता भी नहीं खुला।(delhi Assembly Elections result 2025)
देश की राजधानी में कांग्रेस की स्थिति तो आम आदमी पार्टी से भी बूरी हुई
आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित आप के कई प्रमुख चहरे चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस की स्थिति तो आम आदमी पार्टी से भी बूरी हुई देश की राजधानी में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खाते में एक भी सीट नहीं आयी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

