Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर: प्रतापनगर निर्माणाधीन पुलिया के नीचे चौकीदार की सिर कुचलकर हत्या

Watchman murder in Pratap Nagar udaipurWatchman murder in Pratap Nagar udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के मादड़ी में निर्माणाधीन पुलिया के नीचे गुरूवार सुबह चौकीदार की लहूलुहान लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। किसी ने चौकीदार युवक की सिर कुचलकर हत्या कर दी है। सूचना पर एडि.एसपी उमेश ओझा, डीएसपी छगन पुरोहित थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए गए। ​Watchman murder in Pratap Nagar udaipur

थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक राजसमंद के देवगढ़ निवासी लादुलाल पुत्र गोपीलाल है। लादुलाल निर्माणाधीन पुलिया पर रात को देखरेख-चौकीदारी का काम करता था। बीती रात भी वह पुलिया के नीचे ही बिस्तर पर सो रहा था, जब किसी अज्ञात ने उसकी हत्या की है। मौके पर खून से सना एक बड़ा पत्थर भी मिला है, अंदेशा है कि इसी पत्थर से चौकीदार के सिर पर वार कर हत्या की गयी होगी। शव को मोरचरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी गयी है। मामले की जांच की जा रही है, मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। हत्या के कारणों पड़ताल कर आरोपियों को तलाश की जा रही है। ​Watchman murder in Pratap Nagar udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version