Site iconSite icon AR Live News

अश्विनी बाजार में 6 दुकानों सहित चार मंजिला भवन सीज

Municipal Corporation udaipur seizes four-storey building in Ashwini Bazaar for not depositing urban development taxMunicipal Corporation udaipur seizes four-storey building in Ashwini Bazaar for not depositing urban development tax

लोहा बाजार में मटेरियल गोदाम और 4 दूकाने भी सीज:बकाया नगरीय विकास कर को लेकर निगम की सख्ती

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बकाया नगरीय विकास कर जमा नहीं करवाने पर नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश लगातार सख्ती बरत रहे है। गुरूवार को राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर और सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में निगम टीम द्वारा अश्विनी बाजार में 6 दुकानों सहित चार मंजिला भवन और लोहा बाजार में एक मटेरियल गोदाम सहित 4 दूकाने सीज कर दी गई। (Municipal Corporation seized building)

निगम आयुक्त रामप्रकाश ने बताया कि 54-अश्विनी बाजार मैन रोड, सोहनलाल ताराचंद कोठारी का 701911 रूपए नगरीय विकास कर बकाया चल रहा था। नोटिस के बावजूद टैक्स जमा नहीं करवाने पर आज यहां ग्राउंड फ्लोर पर बनी 6 दुकानों सहित ऊपर की तीन मंजिलों को भी सीज किया गया। (Municipal Corporation seized building)

54, लोहा बाजार हाथीपोल, ताहीर अली c/o शब्बीर हुसैन, मोहम्मद हुसैन का 1089993 रूपए नगरीय विकास कर के रूप में बकाया है। इनको नोटिस दिया उसके बावजूद टैक्स जमा नहीं करवाने पर मटेरियल गोदाम और चार दूकानें सीज की गई। निगम आयुक्त ने बताया कि बकाया नगरीय विकास जमा नहीं करवाने वालों के खिलाफ निगम की कारवाई आगे भी जारी रहेगी। बड़े बकायादारों पर पहले कारवाई की जा रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version