विश्व कैंसर दिवस 2025 पर महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम
एआर लाइव न्यूज। उदयपुर के मिलिट्री हॉस्पिटल में आयोजित महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में गीतांजलि मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नलिनी शर्मा ने जागरूकता सत्र को संबोधित किया। विश्व कैंसर दिवस 2025 के अवसर पर डॉ. नलिनी शर्मा ने सर्वाइकल कैंसर, टीकाकरण और रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) के गैर-हार्मोनल प्रबंधन पर जानकारी दी। udaipur geetanjali hospital cancer awareness campaign
इस कार्यक्रम में आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (AWWA) की महिलाओं ने भाग लिया और उन्होंने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, टीकाकरण के लाभ एवं मेनोपॉज के प्रभावी प्रबंधन पर अपने सवाल पूछे। डॉ. नलिनी शर्मा ने बताया कि महिला स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए नियमित जांच और सही जानकारी बहुत जरूरी है। HPV वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाने में प्रभावी है।

