Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर: 18 लाख की चांदी की उधारी के कारण की सर्राफा व्यापारी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Udaipur police arrest accused of jeweller businessman blind murder case Udaipur police arrest murder accused of jewellerUdaipur police arrest accused of jeweller businessman blind murder case Udaipur police arrest murder accused of jeweller

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के नाकौड़ा नगर में हुई सर्राफा व्यापारी हेमंत ओसवाल की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करते हुए आज गुरूवार को आरोपी नाथद्वारा निवासी विक्रम सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विक्रम सोनी भी सोने-चांदी का व्यापारी है और उसने अहमदाबाद निवासी सर्राफा व्यापारी हेमंत ओसवाल से व्यापार के लिए 18 लाख रूपए की चांदी खरीदी थी, लेकिन विक्रम 18 लाख रूपए की उधारी चुका नहीं पा रहा था। उधारी खत्म करने के लिए विक्रम ने हेमंत ओसवाल की हत्या की। Udaipur police arrest murder accused of jeweller

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि हत्या के आरोप में नाथद्वारा के गुड़ा गांव निवासी विक्रम सोनी पुत्र ख्याली लाल सोनी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से हत्या में प्रयुक्त चाकू और मृतक हेमंत की कार भी बरामद कर ली गयी है। आरोपी हत्या के बाद मृतक की कार से ही फरार हुआ था। आरोपी विक्रम सोने चांदी का काम करता है और उसने सर्राफा व्यापारी सोने-चांदी के थोक विक्रेता अहमदाबाद निवासी हेमंत ओसवाल से चांदी खरीदी थी, लेकिन वह चांदी की उधारी नहीं चुका पा रहा था। जिसके कारण उसने हेमंत की हत्या कर दी। हत्या के खुलासे में थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह चारण और उनकी टीम की विशेष भूमिका रही।

प्रतापनगर थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह चारण ने बताया कि अहमदाबाद निवासी हेमंत ओसवाल उदयपुर किसी रिश्तेदार की शादी में आए हुए थे। विक्रम को जब यह पता चला कि हेमंत ओसवाल उदयपुर आए हैं, तो विक्रम को लगा कि हेमंत की हत्या का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा, क्यों कि अहमदाबाद निवासी होने के कारण उदयपुर में हेमंत की जान पहचान नहीं थी और न ही आरोपी विक्रम को कोई जानता है। विक्रम ने 18 लाख रूपए की चांदी खरीद की उधारी खत्म करने के लिए पहले ही हेमंत की हत्या का मन बना लिया था और इसके लिए कुछ वेब सीरीज भी देखीं। Udaipur police arrest murder accused of jeweller

विक्रम ने हेमंत को फोन कर कहा उदयपुर में कोई बड़ी पार्टी चांदी खरीदना चाहती है, उससे मिलवाने के बहाने विक्रम ने हेमंत को मिलने बुलाया। हेमंत खुद की कार लेकर विक्रम से मिलने गया। विक्रम हेमंत की कार में ही बैठ गया, इसके बाद वह उसे प्रतापनगर क्षेत्र में घुमाता रहा। नाकौड़ा नगर में विक्रम ने जैसे ही सुनसान इलाका देखा, उसने हेमंत से गाड़ी रूकवायी और बिना कुछ कहे उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। विक्रम ने हेमंत की लाश वहीं सूनसान इलाके में फेंकी और उसी की कार लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि यह ब्लाइंड मर्डर था। मृतक की पहचान करने से लेकर आरोपी तक पहुंचना एक चुनौती थी। पहले पुलिस ने मृतक की पहचान की, इसके बाद परिजनों से कार नंबर पता किए। टीम ने शहर के विभिन्न पॉइंट्स पर लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले और आरोपी को चिह्नित कर उसे नाथद्वारा स्थित घर सहित अन्य ठिकानों पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया है।

सुखेर थाना पुलिस ने रूपनगर कच्ची बस्ती निवासी युवक साबिर हुसैन उर्फ सोनू पुत्र आजाद हुसैन की हत्या के मामले में दो आरोपियों रूपनगर कच्ची बस्ती निवासी सदाकत हुसैन उर्फ सौदागर पुत्र चांद मोहम्मद और सुखेर में लखावली के सोनारिया गांव निवासी राजू पुत्र प्रभुलाल खटीक को गिरफ्तार किया है।

सुखेर थानाधिकारी रविन्द्र सिंह चारण ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने रंजिशवश हत्या करना कबूल किया है। मृतक साबिर और आरोपी सदाकत दोनों पहले दोस्त हुआ करते थे और एक ही क्षेत्र रूपनगर कच्ची बस्ती के रहने वाले थे, लेकिन कुछ समय पहले किसी महिला के चलते दोनों में अनबन हो गयी। इसी रंजिश के चलते सदाकत ने साबिर की हत्या की योजना बनायी और राजू खटीक को भी साथ ले लिया। हत्या से पहले साबिर सदाकत के साथ ही घर से निकला था। सदाकत और राजू खटीक साबिर को सुखेर के ही सोनारिया गांव की तरफ ले गए और वहां सूनसान इलाके में साबिर की हत्या कर फरार हो गए थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version