Site iconSite icon AR Live News

दिल्ली विधानसभा चुनाव : 57.70 प्रतिशत मतदान

Delhi Assembly Election 2025 VotingDelhi Assembly Election 2025 Voting

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया आज बुधवार को संपन्न हुई। परिणाम 8 फरवरी को आएंगे। हर किसी की निगाहें इस बात पर टिकी हुई है कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी फिर से सत्ता में आ पाएगी या नहीं?, क्या भाजपा बड़ा उलटफेर कर पाएगी या कांग्रेस आशानुरूप सीटें जीत पाएगी? राजनीतिक हल्के में इस बात को लेकर भी चर्चाएं बनी हुई है।(Delhi Assembly Election 2025)

भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी अनुसार दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज शाम 5 बजे तक कुल 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ। कई मतदान केंद्रों पर शाम 6 बजे बाद भी मतदाताओं की कतारें लगी हुई थी। ऐसे में मतदान प्रतिशत का फाइनल आंकड़ा देरी से ही आ पाएगा।(Delhi Assembly Election 2025)

दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में आज सुबह 11 बजे तक 19.95 फीसदी मतदान हुआ था। सुबह 9 बजे तक 8.10 फीसदी, दोपहर 1 बजे तक 33.33 फीसदी, 3 बजे तक 46.4 फीसदी और शाम 5 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ। 1.56 करोड़ मतदाताओं के लिए दिल्ली में 13766 पोलिंग बूथ बनाए गए। विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर कुल 699 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version