Site iconSite icon AR Live News

टैक्स जमा नहीं करवाया, निगम ने वाटिका की सीज

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बकाया नगरीय विकास कर (यूडी टैक्स) जमा नहीं करवाने पर नगर निगम उदयपुर ने गुरुवार को शहर में एक वाटिका और एक प्रतिष्ठान को सीज कर दिया।

निगम राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर ने बताया कि टाउनहॉल के पास ठक्कर बप्पा कॉलोनी, सूरजपोल में सुशीला मेहता एसएस मेहता की संपत्ति जिसका नगरीय विकास कर 12,75,070 रुपए बकाया था। निगम आयुक्त राम प्रकाश के निर्देश पर इस प्रतिष्ठान को सीज कर दिया गया। रामपुरा चौराहा स्थित रॉयल गार्डन का 11,79,759  रुपए नगरीय विकास कर बकाया था। इस वाटिका को भी सीज कर गया गया। ऐसे में अब निगम के अगले आदेश तक इस वाटिका में कोई समारोह आयोजित नहीं किया जा सकेगा। कार्यवाही के दौरान सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनोद अग्रवाल भी मौजूद थे।

नोटिस दिया संतोषप्रद जवाब भी नहीं दिया

निगम ने बकाया नगरीय विकास कर जमा करवाने इनको नोटिस जारी किया। इनका वर्ष 2007 से 2023 तक उक्त संपत्ति पूरा टैक्स बकाया था। नोटिस जारी होने के बाद भी टैक्स बकाया रहने के पीछे कोई संतोषप्रद कारण भी नहीं बताया। ऐसे में आज सीज की कारवाई की गई।

इधर बिना स्वीकृति बनी  दो मंजिला इमारत सीज

निगम आयुक्त ने बताया कि हरिदास जी की मगरी क्षेत्र में निगम की बिना अनुमति के ही भूखंड मालिक द्वारा दो मंजिला इमारत का निर्माण करवा दिया। इस निर्माणाधीन भवन को भी गुरुवार को सीज कर दिया गया।

Exit mobile version