Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर शहर में होटल और कॉमर्शियल बिल्डिंग नगर निगम ने की सीज

udaipur nagar nigam seized hotel and a commercial building due to lack of security parametersudaipur nagar nigam seized hotel and a commercial building due to lack of security parameters

उदयपुर। नगर निगम अग्निशमन शाखा (udaipur nagar nigam) ने बुधवार को सुरक्षा मापदंडों को ध्यान में रखते हुए शहर के रिहायशी क्षेत्रों में बनी बिल्डिंग्स, होटल्स, शॉपिंग कॉम्पलैक्स का आकस्मिक निरीक्षण किया। सुरक्षा मापदंड पूरे नहीं होने पर अग्निशमन शाखा ने सुरजपोल स्थित कावेरी पैलेस होटल और सेक्टर-9 वीआईपी कॉलोनी स्थित जैनम इलेक्ट्रो प्लाजा बिल्डिंग को सीज किया है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश के निर्देश पर शहर की कई प्रमुख इमारतों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में फायर ऑफिसर शिवराम मीणा, नवदीप सिंह बग्गा आदि की टीम द्वारा इमारत की सुरक्षा मापदंडों को लेकर सघन जांच की गई। जांच में जिन इमारतो ने सुरक्षा मापदंड नहीं अपनाए थे, उन्हें नगर निगम द्वारा नोटिस जारी किए गए। नोटिस मिलने के उपरांत भी सुरक्षा के लिए जारी निर्देश की पालना नहीं करने के कारण बुधवार को नगर निगम अग्निशमन दल ने सुरजपोल स्थित कावेरी पैलेस होटल एवं सेक्टर-9 वीआईपी कॉलोनी स्थित जैनम इलेक्ट्रो प्लाजा इमारत को सीज करने की कार्रवाई की गई।

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी। शहर में बड़ी एवं रिहायशी इमारतें जैसे शोपिंग मॉल, होटल्स, कोचिंग संस्थान, स्कुल, हॉस्टल, पेट्रोल पम्प, रेस्टोरेंट एवं व्यावसायिक गतिविधि करने वाले समस्त स्थल आदि बनी हुई है, यदि सुरक्षा मापदंडों को ध्यान में रखकर उनका निर्माण नहीं किया गया है तो उन्हें तुरंत सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। निगम द्वारा कभी भी आकस्मिक जांच की जाएगी, जांच में सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की कमी पाई जाती है तो निगम द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए सख्त एक्शन लिया जाएगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version