Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर भाजपा : शहर में गजपाल, देहात में पुष्कर बने जिलाध्यक्ष

udaipur bjp shahar jila adhyaksh gajpal singh and dehat jila adhyaksh pushkar teliudaipur bjp shahar jila adhyaksh gajpal singh and dehat jila adhyaksh pushkar teli

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में भाजपा शहर और देहात जिला के नए अध्यक्ष को लेकर कई दिनों से चल रही राजनीतिक अटकलों पर आखिरकार आज बुधवार को विराम लग गया। शहर में गजपालसिंह राठौड़ और देहात में पुष्कर तेली को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को शहर में 13 दावेदारों ने और देहात में 16 दावेदारों ने आवेदन किया था।(BJP District President Election Udaipur)

पटेल सर्किल स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कुछ देर मंत्रणा करने के बाद राजनीतिक सहमति बनाते हुए शहर जिलाध्यक्ष पद पर गजपालसिंह राठौड़ के नाम की घोषणा की। राठौड़ के पास अभी शहर जिला महामंत्री का पद था। जिलाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को शहर में 13 दावेदारों ने आवेदन किया था। नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा के दौरान निवर्तमान शहर जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।(BJP District President Election Udaipur)

शहर जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद राजेंद्र राठौड़ बलीचा स्थित भाजपा के संभागीय कार्यालय पहुंचे। यहां राठौड़ ने मंत्रणा कर देहात जिलाध्यक्ष के रूप में पुष्कर तेली के नाम की घोषणा की। पुष्कर तेली अभी उप जिला प्रमुख पद पर है। इसी बीच संगठन में यह बड़ा पद और मिल गया है। जिलाध्यक्ष पद के लिए देहात में 16 दावेदारों ने आवेदन किया था। नए जिलाध्यक्ष की घोषणा के दौरान निवर्तमान देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्तसिंह चौहान, पूर्व देहात जिलाध्यक्ष भंवरसिंह पंवार, विधायक फूलसिंह मीणा सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version