Site iconSite icon AR Live News

महाकुंभ में संगम तट पर आधी रात अमृत स्नान से पहले मची भगदड़

MahaKumbh stampede at Sangam ghat midnight before Amrit bath at midnightMahaKumbh stampede at Sangam ghat midnight before Amrit bath at midnight

प्रयागराज,(एआर लाइव न्यूज)। महाकुंभ (MahaKumbh stampede) में प्रयागराज के संगम तट पर अमृत स्नान से पहले आधी रात मची भगदड़ में महाकुंभ में 14 से अधिक लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, वहीं 50 से अधिक लोग घायल हैं। पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं कई परिजन भी अपनों को ढूंढ रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, सीएम योगी सहित अन्य नेताओं ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगदड़ पर रिपोर्ट तलब की है। सीएम योगी के सामने रिपोर्ट पेश की जाएगी, सीएम योगी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और श्रद्धालुओं से अपील की है कि संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें। श्रद्धालु जिस घाट के करीब हैं, वहीं स्नान करें किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की और घटनाक्रम की समीक्षा कर तत्काल सहायता उपाय करने के लिए कहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version