Site iconSite icon AR Live News

गीतांजली में मनाया सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस वीक-2025

cervical cancer awareness week-2025 celebrated in geetanjali college and school of nursing udaipurcervical cancer awareness week-2025 celebrated in geetanjali college and school of nursing udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली कॉलेज एंड स्कूल ऑफ नर्सिंग के गायनेकोलॉजी नर्सिंग विभाग की ओर से सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस वीक 2025 आयोजित हुआ। स्टूडेंट्स ने सवीना रोशन नगर स्थित आंगनवाड़ी सेंटर पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर वहां मौजूद महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर कैंसर के लक्षण और उपचार की जानकारी दी। स्टूडेंट्स ने आंगनवाड़ी केन्द्र सहित आस-पास क्षेत्र में 50 से अधिक महिलाओं को जागरूक किया। इसके अलावा स्टूडेंट्स में क्विज व पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई। geetanjali college and school of nursing udaipur

अवेयरनेस वीक के समापन समारोह में कॉलेज डीन प्रोफेसर डॉ. विजया अजमेरा, प्रोफेसर डॉ. योगेश्वर पुरी गोस्वामी, प्रिंसीपल प्रोफेसर दिनेश कुमार शर्मा, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर कमलेश जोशी सहित समस्त विभाग अध्यक्ष, फैकल्टी एवं स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।

अवेयरनेस वीक के तीसरे दिन नेशनल वेबीनार सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस, प्रीवेंशन एंड अर्ली डिक्टेशन आयोजित हुई, जिसमें 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। नेशनल वेबीनार के विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सर्वाइकल कैंसर की जानकारी, मरीजों के उपचार के अनुभव साझा किए।

Exit mobile version