भूपालपुरा पुलिस की कार्रवाई
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भूपालपुरा थाना पुलिस ने उदयपुर शहर के ड्रग पैडलर्स को चरस सप्लाई करने वाले गिरोह की मुख्य कड़ी तक पहुंचकर चरस उत्पादक और सप्लायर को गिरफ्तार किया है। खासबात है कि इसके लिए पुलिस टीम उत्तरकाशी, उत्तराखंड पहुंची और वहां की पहाड़ियों में लगातार तीन दिन आरोपी की तलाश कर उसे धरदबोचा है। आरोपी उत्तरकाशी के पहाड़ी इलाकों में अवैध रूप से चरस का उत्पादन कर सप्लाई करता था। charas smuggling in udaipur from uttarakhand
भूपालपुरा थानाधिकारी आदर्श कुमार ने बताया कि उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी निवासी चरस सप्लायर बबलू सिंह रावत (30) पुत्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी बबलू सिंह उत्तरकाशी के छोटे के गांव के पहाड़ी इलाके में रहता है और पहाड़ियों के बीच ही चरस का अवैध रूप से उत्पादन कर सप्लाई करता है। पिछले दिनों सवीना थाना पुलिस ने सवीना निवासी नरेश मेघवाल नाम के व्यक्ति को 1 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था। नरेश ने पूछताछ में बताया था कि वह यह चरस उत्तराखंड के बबलू से खरीद कर लाया था।
इस पर पुलिस टीम ने बबलू की तलाश शुरू की। उत्तरकाशी के पहाड़ी क्षेत्र में जाकर आरोपी की तलाश करना काफी चुनौतीपूर्ण था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भूपालपुरा एएसआई भगवती लाल, कांस्टेबल देवीलाल और राजेन्द्र कुमार की टीम को उत्तरकाशी भेजा गया। स्थानीय पुलिस से सहयोग लिया। उदयपुर पुलिस टीम ने लगातार तीन दिन पहाड़ियों में रहकर आरोपी बबलू सिंह की तलाश की और उसे गिरफ्तार कर उदयपुर लौटी है।
चरस पैडलर खुद चरसी है और उत्तराखंड घूमने गया तो बबलू सिंह के संपर्क में आया था
पुलिस ने बताया कि उदयपुर का सवीना निवासी ड्रग पैडलर नरेश खुद चरसी है और वह कुछ समय पहले उत्तरकाशी घूमने गया था। वहां चरस लेने के दौरान वह बबलू सिंह से मिला। बबलू सिंह ने चरस सप्लाई करने को कहा तो उदयपुर वापस आकर नरेश ने खुद का नेटवर्क तैयार किया और स्थानीय लोगों को चरस बेचने लगा।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

