Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में अभी भी कहीं-कहीं शीत लहर का असर

udaipur Minimum temperatureudaipur Minimum temperature

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। तापमान में गिरावट के चलते उदयपुर सहित राजस्थान के कई जिलों में पिछले तीन चार दिनों से ठंड का असर तेज बना हुआ है। बीती रात प्रदेश में कहीं कहीं शीत लहर और कहीं कहीं पर अति शीत लहर भी दर्ज की गई। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।(Cold wave in Rajasthan)

मौसम विभाग के अनुसार बीती रात उदयपुर में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उदयपुर सहित प्रदेश में कई स्थानों पर न्यूनतम तानमान औसत से कम दर्ज हुआ है। इसके चलते रात में ठंड का असर ज्यादा बना हुआ है। बीती रात और सोमवार सुबह प्रदेश में कुछ स्थानों पर कोहरे का असर भी रहा। प्रदेश में फरवरी अंत तक सर्दी का असर बना रह सकता है।(Cold wave in Rajasthan)

मौसम विभाग के अनुसार बीती रात उदयपुर में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहपुर में 0.5, चित्तौड़गढ़ 5.2, सीकर 01.4, भीलवाड़ा 04.9, अलवर 03.9, पिलानी 03.7, चुरू 03.4, नागौर 02.8, सांगरिया 01.4, करौली 02.9,माउंट आबू 04.0, डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 29 जनवरी को जयपुर व भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से आगामी दो-तीन दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version