Site iconSite icon AR Live News

जीबीएच में मनाया 76वां गणतंत्र दिवस: शान से फहराया तिरंगा

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए डीन डॉ. विनय जोशी और जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल में वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एस.के. कौशिक ने रविवार को गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया। GBH hospital and aiims udaipur

इस मौके पर श्रेष्ठ कार्य करने वाले 58 डॉक्टर्स, नर्सेज व कर्मचारियों को डीन डॉ. विनय जोशी, ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा और डायरेक्टर डॉ. सुरभि पोरवाल ने सम्मानित किया गया। चेयरमैन डॉ. कीर्ति कुमार जैन की ओर से प्रेषित शुभकामना संदेश ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा ने पढ़कर सुनाया।

अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में हुए कार्यक्रम में नर्सेज, डॉक्टर्स, मेडिकल स्टूडेंट्स व कर्मचारियों ने देशभक्ति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम का समां बांधा। डीन डॉ. विनय जोशी ने सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान वाइस प्रिंसिपल डॉ. कैलाशचंद्र ओझा, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता तिवारी, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सामर, निष्चेतना विभागाध्यक्ष डॉ. राजनेंद्र, रेडिएशन ऑकोलॉजिस्ट डॉ. मनन सरूपरिया, एचआर प्रबंधक अनिल भट्ट आदि मौजूद रहे। जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में हुए कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों ने देशभक्ति गीत गाकर ध्वजारोहण किया। इस दौरान यूनिट हेड शैलेंद्र चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version