Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान विधानसभा: उम्मीदों का बजट सत्र, विधायकों ने तैयार किए कई सवाल, 31 जनवरी से शुरू होगा सत्र

republic day 2025 sanjay sharma badgaon udaipur ex sarpanchrepublic day 2025 sanjay sharma badgaon udaipur ex sarpanch

लकी जैन, उदयपुर। राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र आगामी 31 जनवरी से शुरू होने वाला है। इस सत्र से उदयपुर जिले और मेवाड़ के विधायकों को भी बड़ी उम्मीद है। खासकर उन विधायकों को उम्मीदें ज्यादा हैं, जो विधानसभा उप चुनाव में निर्वाचित होकर नए विधायक के रूप में पहली बार विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने जा रहे है। rajasthan vidhansabha budget session 2025 will start from 31 january

विधानसभा सत्र में जनता से जुड़े मुद्दों पर राज्य सरकार का ध्यान आकृर्षित करने हमारे विधायकों ने कई मुद्दों पर बड़े सवाल तैयार किए हैं और कई लिखित सवाल विधानसभा में लगा भी दिए हैं। सत्र के दौरान इन सवालों के जवाब आएंगे और जनहित के मुद्दों पर सरकार का पक्ष विधायकों और जनता के सामने आ सकेगा। इसके अलावा पिछले सत्र में सवालों के आए जवाबों का अध्ययन कर विधायक उन्हीं सवालों को आगे बढ़ाते हुए फिर से सदन में उन मुद्दों को रखकर जनता के पक्ष को और मजबूत बनाने की तैयारी में भी लगे हुए है।

सलूंबर उप चुनाव में भाजपा की विधायक निर्वाचित हुई शांतादेवी मीणा के सामने विधानसभा बजट सत्र के दौरान क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के साथ ही उनके पति स्व.अमृतलाल मीणा के सपनों को पूरा करने की चुनौती भी होगी। अमृतलाल मीणा ने अपने कार्यकाल में विधानसभा में जनहित के कई मुद्दे सरकार के सामने रखे थे, उनमें से जो काम अभी तक नहीं हो पाए, उन कार्यां को करवाकर क्षेत्र की जनता को राहत देने की चुनौती भी सलूंबर विधायक शांता देवी मीणा के सामने होगी। अमृतलाल मीणा जिस प्रकार से विधानसभा में हमेशा सक्रिय नजर आते थे, वैसी ही सक्रियता शांता देवी की भी नजर आए जनता यह उम्मीद लगाए हुए है। rajasthan vidhansabha budget session 2025 will start from 31 january

बात बजट घोषणा की करें तो उदयपुर जिले के विधायकों को नई पंचायत समिति खोलने, नए स्कूल खोलने और स्कूल क्रमोन्नत करने, पंचायत समिति मुख्यालय पर नई तहसील बनाने, उप तहसील को तहसील में क्रमोन्नत करने, नए स्वास्थ्य केंद्र खोलने और मौजूदा स्वास्थ्य केंद्रों को क्रमोन्नत करने, नई नगर पालिका बनाने, किसानों को पर्याप्त बिजली सुविधा देने, फसल सुरक्षा, शहरी क्षेत्र में फ्लाई ओवर बनाने, पेयजल योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि मंडी की स्थापना, नए औद्योगिक़ क्षेत्र विकसित करने, नए थाने खोलने और पुलिस चौकी को थाने में क्रमोन्नत करने, नए कॉलेज खोलने, विद्युत व्यवस्था को और प्रभावी बनाने जीएसएस की स्थापना, रोड नेटवर्क सुधार कार्य जैसी घोषणाएं होने की उम्मीद है। 

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version