तालाबों के कमांड एरिया के किसानों को बंपर पैदावार की उम्मीद
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। पिछले साल मानसून की मेहरबानी से उदयपुर क्षेत्र में कई तालाब लबाबल होने का फायदा इस साल रबी की फसल हो मिल रहा है। जरूरत अनुसार पानी उपलब्ध होने से किसानों को गेंहू सहित रबी की फसलों की बंपर पैदावार होने की उम्मीद है।(Rabi Crops in udaipur)
अच्छी बारिश के चलते इस बार मदार छोटा तालाब, मदार बड़ा तालाब, बड़ी तालाब, उदयसागर, वल्लभनगर बांध, बड़गांव बांध, ओगणा तालाब, झाड़ोल तालाब, साबरमती बांध सहित कुछ अन्य तालाबों में पर्याप्त पानी की उपलब्धता हुई है। इसके चलते रबी की फसल के लिए जरूरत अनुसार पानी मिलना संभव हो पाया।(Rabi Crops in udaipur)
मावठ की बारिश होने से किसानों को और फायदा मिल गया
विभागीय अधिकारियों के अनुसार सिंचाई के लिए जरूरत अनुसार पानी उपलब्ध होने से इस साल रबी की अच्छी पैदावार की उम्मीद है। कुछ क्षेत्रों में मावठ की बारिश भी होने से किसानों को और फायदा मिल गया। सलूंबर क्षेत्र में डाया तालाब ,हरचंद तालाब, केजड़ तालाब और सेमारी तालाब में भी पर्याप्त पानी की उपलब्धता के चलते किसानों को जरूरत अनुसार पानी मिल गया।
जयसमंद के कमांड एरिया के किसानों को नहीं मिल पाया जरूरत अनुसार पानी
पिछले मानसून के दौरान जयसमंद झील में उम्मीद अनुरूप आवक नहीं हुई। उसका असर कमांड एरिया के किसानों पर साफ नजर आ रहा है। पानी की उपलब्धता को देखते हुए जलसंसाधन विभाग ने इस साल नहरें खोलने से पहले ही स्थिति साफ कर दी थी कि जयसमंद में पानी की उपलब्धता कम होने से नवंबर 2024 से जनवरी 2025 के दौरान रबी की फसल के लिए दो पाण पानी ही मिल पाएगा।
जलसंसाधन विभाग ने किसानों को भी बता दिया था कि वे पानी की उपलब्धता को देखते हुए बुआई करे। ऐसे में इस साल जयसमंद के कमांड एरिया में रबी की फसल की पैदावार कम हो सकती है। ऐसी ही स्थिति उदयपुर के बागोलिया तालाब के कमांड एरिया के किसानों के लिए बनी है।
कई जगह एनिकट से मिल रहा सहयोग
जिले में कई जगह बने एनिकटों में भी अभी तक उम्मीद अनुरूर पानी की उपलब्धता बनी हुई है। ऐसे में किसान अपने स्तर पर मोटरें लगाकर खेतों में सिंचाई की व्यवस्था भी कर रहे है। ऐसे में बड़ें एनिकटों के आसपास खेती करने वाले किसानों को भी रबी की अच्छी फसल होने की आस है। जिन क्षेत्रों में बड़े एनिकट बने हुए वहां किसानों को ज्यादा पानी मिल पा रहा है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

