Site iconSite icon AR Live News

फतहसागर पर ड्रोन शो ने बिखेरी सतरंगी आभा: राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर उदयपुर में शनिवार को फतहसागर की पाल पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या और उसके बाद ड्रोन शो देखने लोग उमड़े। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल रहे। पाल पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर प्रस्तुतियां दी। इसके बाद शुरू हुआ ड्रोन शो जिसका लोगों को काफी इंतजार था। फतहसागर किनारे तमाम लाइट्स बंद की और उसके बाद मोतीमगरी से ड्रोन शो का रोमांच शुरू हुआ और लबालाब फतहसागर झील के ऊपर आसमान में अभूतपूर्व नजारे प्रदर्शित किए गए। rajasthan republic day celebration state level program in udaipur drone show was center of attraction at fatehsagar pal वीडियो पर क्लिक कर देखें ड्रोन शो:-

झील किनारे मौजूद लोगों ने ड्रोन शो के रूप में आसमान सतरंगी आभा में पन्नाधाय का बलिदान, मेवाड़ के आराध्य एकलिंगनाथ, प्रभु श्रीनाथजी, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, चित्तौड़गढ़ का विजय स्तम्भ, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल की छवी बनी तो लोगों ने खूब तालियां बजायी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राइजिंग राजस्थान समिट, हर घर खुशहाली एवं तिरंगे के साथ गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं आसमान में प्रदर्शित की गई। झील मध्य नेहरू गार्डन से आतिशबाजी भी हुई।

फतहसागर की पाल पर भारतीय सेना की ओर से लगाई गई सैन्य हथियारों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। प्रदर्शनी में भीष्म टैंक, 130 एमएम आर्टिलरी गन, एके 47 सहित कई हथियार प्रदर्शित किए। पाल पर ही पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ भी हुआ। मुख्य सचिव सुधांश पंत, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, लोकसभा सांसद डॉ.मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, यूआईटी के पूर्व चेयरमैन रविन्द्र श्रीमाली, अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय शिखर अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह आनंदकुमार, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, आईजी राजेश मीणा, कलक्टर अरविन्द पोसवाल व एसपी योगेश गोयल सहित कई गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। rajasthan republic day celebration state level program in udaipur drone show

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version