Site iconSite icon AR Live News

राजसमंद: आरके अस्पताल में 93 लाख के उपकरण भेंट

Rajsamand Equipment worth Rs 93 lakh donat to RK HospitalRajsamand Equipment worth Rs 93 lakh donat to RK Hospital

राजसमन्द,(एआर लाइव न्यूज)। जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा की पहल पर आरके जिला चिकित्सालय में विभिन्न संस्थाओं, भामाशाहों के सहयोग से 93 लाख रुपए के उपकरणों की व्यवस्था हुई है। इससे मरीजों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी। (RK Hospital rajsamand)

एचडीएफसी बैंक राजसमंद ने नवनिर्मित आईसीयू में 55 लाख की लागत से आईसीयू बेड, मल्टी पैरा मॉनिटर, एबीजी मशीन, ईसीजी मशीन, बेडसाइड लॉकर, आईवी स्टैंड उपलब्ध करवाए है। न्यू भारत विकास संस्थान ने 8 लाख की लागत से इम्यूनोसाय सिस्टम और 12 लाख की फुली ऑटो बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन उपलब्ध कराई है।(RK Hospital rajsamand)

अखिल राजस्थान पुजारी महासंघ राजनगर ने प्रयोगशाला के लिए 18 लाख की एक सीबीसी मशीन तथा एक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन देने की सहमति दी गई थी इसमें बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन प्राप्त हो गई है तथा सीबीसी मशीन शीघ्र प्राप्त होगी।

पीएमओ डॉ.रमेश रजक ने बताया कि जिला चिकित्सालय में नवनिर्मित आईसीयू में मशीनरी और उपकरणों की जरूरत थी। इसके साथ ही इमयूनोअसाय सिस्टम और फुली ऑटो बायो केमिस्ट्री एनालाइजर की जरूरत थी। साथ ही पूर्ण ऑटोलोडर हेमेटोलॉजी एनालाइजर भी आवश्यक था।

जनहित के कार्यां के लिए ले रहे जनसहयोग

जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा की पहल पर भामाशाहों से जनसहयोग लेकर जिले में अति आवश्यक जनहित के काम करवाए जा रहे है। अस्पताल,सरकारी स्कूलों में सुविधाओं का विस्तार, सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण, राजकीय कार्यालयों में अति आवश्यक संसाधन, सार्वजनिक शौचालयों में सुधार, चौराहों और बस स्टैंड सौंदर्यीकरण के कार्यां को प्राथमिकता से लिया गया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version