Site iconSite icon AR Live News

हिन्दुस्तान जिंक ने भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में लार्ज मेटल पोर्टफोलियो का किया प्रदर्शन

Hindustan Zinc at Bharat Mobility Expo 2025Hindustan Zinc at Bharat Mobility Expo 2025

एआर लाइव न्यूज। हिन्दुस्तान जिंक ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी नवीन जिंक डाई कास्टिंग एलॉय उत्पाद रेंज एचजेडडीए 3 और एचजेडडीए 5 के साथ-साथ ऑटो सेगमेंट के लिए उच्च गुणवत्ता वाले जिंक उत्पादों की अपनी पूरी रेंज प्रदर्शित की है। ऑटोमोटिव एवं मोबिलिटी उद्योग के लिए आयोजित इस विश्वस्तरीय कार्यक्रम में कंपनी ने दुनिया के सबसे बड़े जिंक उत्पाद पोर्टफोलियो के साथ-साथ लेड, चांदी और मूल्यवर्धित उत्पादों को भी प्रस्तुत किया, जो ऑटोमोटिव उद्योग के लिए तैयार किए गए हैं। Hindustan Zinc at Bharat Mobility Expo 2025

हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ और पूर्णकालिक निदेशक अरुण मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऑटोमोटिव उद्योग सस्टेनेबल भविष्य को आकार देने में सबसे आगे है और हिंदुस्तान जिंक को इस यात्रा में भागीदार होने पर गर्व है। हमारा उत्पाद पोर्टफोलियो ऑटोमोटिव विनिर्माण में दक्षता, स्थिरता और डिजाइन उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ऑटोमोटिव क्षेत्र में गैल्वनाइज्ड स्टील के माध्यम से जिंक का उपयोग, हल्के स्टील बॉडी बीआईडब्लयू या बॉडी इन व्हाइट को उच्च स्तर का जंग प्रतिरोधी क्षमता प्रदान कर ईंधन और उत्सर्जन में महत्वपूर्ण बचत प्रदान करता है। जिससे जंग से लंबे समय तक एंटी-पर्फोरेशन वारंटी के साथ लंबे समय तक चलने वाले वाहन सुनिश्चित होते हैं। कंपनी के जिंक डाई कास्टिंग एलॉय विशेष रूप से हॉट चैंबर डाई कास्टिंग प्रक्रिया के लिए विकसित किए गए हैं, जो ऑटोमोटिव क्षेत्र की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए निर्मित हैं। Hindustan Zinc at Bharat Mobility Expo 2025

हिन्दुस्तान जिंक के डाई कास्टिंग एलॉय असाधारण कास्टिंग, दीर्घकालिक आयामी स्थिरता, तेज मशीनिंग और प्लेटिंग, पेंटिंग और क्रोमेट उपचार के लिए बेहतर फिनिशिंग प्रदान करते हैं। एचजेडडीए 3 और एचजेडडीए 5 दोनों ही ऑटोमोबाइल को उच्च शक्ति, विद्युत चालकता, जंग से प्रतिरोध और आयामी सहनशीलता प्रदान करते हैं। बेहतर डाई-कास्टिंग एलॉय के क्षेत्र में कंपनी के प्रवेश से ऑटो ओईएम और घटक निर्माताओं के लिए अन्य देशों से आयात कम करने और देश में उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की मूल्य श्रृंखला बनाने का अवसर मिलता है।

इस कार्यक्रम का अन्य महत्वपूर्ण आकर्षण हिन्दुस्तान जिंक का कम कार्बन वाला ग्रीन जिंक ब्रांड इकोजेन था, जिसमें पारंपरिक रूप से उत्पादित जिंक की तुलना में 75 प्रतिशत कम कार्बन फुटप्रिंट है, जिसके परिणामस्वरूप इकोजेन के साथ एक टन स्टील को गैल्वनाइज करने में लगभग 400 किलोग्राम का कुल कार्बन उत्सर्जन रोका जा सकता है। कंपनी की उत्पाद श्रृंखला में लेड भी शामिल है, जो ऑटोमोटिव बैटरी, कंपोनेन्ट्स और रेडियेशन शिल्डिंग के लिए महत्वपूर्ण है, जबकि चांदी स्विच और रिले सहित ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स में चालकता और दक्षता को बढ़ाती है।

हिन्दुस्तान जिंक लंबे समय से ऑटो उद्योग का अपस्ट्रीम पार्टनर रहा है, जो कार बॉडी से लेकर बैटरी, चिप्स, एक्सेसरीज और सबसे महत्वपूर्ण जंग-रोधी घटकों तक विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए विविध धातु पोर्टफोलियो प्रदान करता है। कंपनी के जिंक और लेड उत्पाद देश में पहले ऐसे हैं जिन्हें पर्यावरण उत्पाद घोषणा ईपीडी के साथ-साथ गुणवत्ता के लिए आईएसओ और बीआईएस भारतीय मानक ब्यूरो प्रमाणपत्रों द्वारा सत्यापित किया गया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version