प्रयागराज,(एआर लाइव न्यूज)। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में शास्त्री ब्रिज के नीचे पांडाल में भीषण आग लग गई। इससे कई टेंट जल गए। अचानक लगी आग से अफरातफरी मच गई, हालांकि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।(maha kumbh mela fire breaks)
मेला स्थल पर अचानक आग लगने से ऊंची लपटें देख अफरा तफरी मच गई। हवा के साथ आग फैलती रही और आसपास धुएं का गुबार छा गया। मेला स्थल पर मौजूद कई फायर बिग्रेड की मदद से आपदा प्रबंधन टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग के वास्तविक कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।(maha kumbh mela fire breaks)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल का जायजा लिया
घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रयागराज के कलेक्टर रविंद्र कुमार मंदर ने बताया कि कुंभ क्षेत्र सेक्टर 19 के गीता प्रेस में आग लगने की सूचना मिली थी। अग्निशमन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, गीता प्रेस के साथ 10 प्रयागवाल के टेंट में भी आग फैलने की सूचना मिली थी। जिसको बुझा लिया गया है और स्थिति सामान्य है, किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि सेक्टर 19 में सिलेंडर ब्लास्ट के कारण आग लग गई। तत्काल दमकल की गाड़ियां, अग्निशमन प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

