उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। वन विभाग उदयपुर की ओर से आयोजित हो रहे उदयपुर बर्ड फेस्टिवल 2025 के दूसरे दिन पर्यावरण और पक्षी प्रेमियों ने शहर के 50 किलोमीटर के दायरे में स्थित वेटलैंड भ्रमण किया और बर्ड वॉचिंग की। बर्ड वॉचिंग का उत्साह ऐसा कि करीब 380 से अधिक 380 से अधिक पक्षी प्रेमी कड़ाके की ठंड के बीच आज शनिवार सुबह 6 बजे चेतक सर्किल स्थित वन भवन पहुंच गए। यहां से 7 बसों और 4 टेक्सियों में बैठकर पर्यावरण प्रेमी शहरवासी वेटलैंड के लिए रवाना हुए। Udaipur Bird Festival 2025
उप वन संरक्षक देवेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया उदयपुर बर्ड फेस्टिवल के तहत शनिवार को वेटलेण्ड़ विजिट और बर्ड वॉचिंग के लिए चेटक सर्किल से 7 बसों व 4 टेक्सियों में 380 से अधिक पक्षी प्रेमियों ने भाग लिया। रोमांचक सफर पर निकले पक्षी प्रेमी अलग-अलग टीमों में शहर के 50 किलोमीटर के दायरे में आने वाले वेटलैंड पहुंचे और बर्ड वॉचिंग की। विभिन्न जलाशयों पर पक्षी प्रेमियों का नेतृत्व पक्षी विशेषज्ञ असद आर रहमानी, आनन्दो बनर्जी, डॉ सतीश कुमार शर्मा एवं डॉ रजत भार्गव ने किया और पक्षी प्रेमियों को विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की पहचान करवाते हुए उपयोगी जानकारी दी। Udaipur Bird Festival 2025: More than 380 bird lovers visit wetland bird watching
1300 से अधिक विद्यार्थियों ने देखा बर्ड पार्क
इधर शनिवार शाम तक बर्ड पार्क गुलाबबाग में 1300 से अधिक स्कूल स्टूडेंट्स को निःशुल्क भ्रमण कराया और विभिन्न प्रजाति के देशी-विदेशी पक्षियों के बारे में जानकारी दी। प्रदेश के ख्यातनाम तितली विशेषज्ञ मुकेश पंवार व शर्मिला पंवार ने मेले में पहुंचे पक्षी प्रेमियों और पर्यावरण प्रेमियों को तितलियों के जीवन चक्र का लाइव डेमो दिया। डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा कस्बे के तितली विशेषज्ञ पंवार द्वारा तितलियों के जीवनचक्र के फोटोग्राफ्स के साथ होस्ट प्लांट पर अण्डे, लार्वा व प्यूपा का लाईव प्रदर्शन किया गया तथा तितलियों के जीवनचक्र के बारे में जानकारी दी। उदयपुर बर्ड फेस्टिवल का समापन समारोह जनजाति क्षेत्रीस विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी के मुख्य आतिथ्य में रविवार 19 जनवरी को सुबह 9 बजे हरिशचन्द्र माथुर लोक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित होगा।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

