- 10 दिवसीय एमकेएम फुटबॉल टूर्नामेंट में देश की 12 टीमें प्रतिभागी
- समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रसिद्ध भारतीय फुटबॉलर राजू गायकवाड़ ने किया
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। 45 वें अखिल भारतीय मोहनकुमार मंगलम (MKM) हिन्द जिंक फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज़ जावर माइंस मजदूर संघ एवं वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक की मेजबानी में 18 से 27 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट जावर के एमकेएम स्टेडियम में शनिवार से भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुआ। 45th MKM Football Tournament
एमकेएम टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं प्रसिद्ध भारतीय पेशेवर फुटबॉलर और आई-लीग 3 में डायमंड हार्बर एफसी के वर्तमान डिफेंडर राजू गायकवाड़, हिन्दुस्तान जिंक के सीएफओ संदीप मोदी, सीएचआरओ मुनीश वासुदेव, सीईओ एसिड बिजनेस कार्तिक एस एवं आयोजन सचिव एवं मजदूर संघ के महामंत्री लालू राम मीणा ने किया। इस अवसर पर राजू गायकवाड़ ने कहा कि, एमकेएम टूर्नामेंट के चारों ओर की ऊर्जा और उत्साह को देखना वाकई प्रेरणादायक है। यह सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं है, यह समुदायों को एक साथ लाने की फुटबॉल की शक्ति का पर्व है। Hindustan Zinc Kicks Off 45th Mohan Kumar Mangalam MKM Football Tournament in Zawar udaipur
उद्घाटन समारोह में आईबीयू सीईओ- जावर ग्रुप ऑफ माइन्स राम मुरारी एमकेएम फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन सचिव दीपक गखरेजा और कई अन्य सम्मानित गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। इस 10 दिवसीय प्रतियोगिता में 20 हजार से अधिक दर्शकों के आने की उम्मीद है। उद्घाटन मैच मेजबान हिंदुस्तान जिंक 11 एवं केएमएसडब्ल्यूसी फुटबॉल क्लब मणिपुर के बीच खेला गया।
मनमोहक झाकियां बनीं आकर्षण का केन्द्र
मैच आयोजन पूर्व स्टेडियम के बीच में एक मनमोहक झांकी का प्रदर्शन किया गया, जिसके साथ स्कूली बच्चों द्वारा नृत्य की आकर्षक्र प्रस्तुति दी गयी। प्रतियोगिता का आयोजन विगत 45 वर्षों से मजदूर संघ व हिंदुस्तान जिंक मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वावधान से किया जा रहा है जो की बहुत बड़ी उपलब्धि है। गौरतलब है कि उद्घाटन मैच मेजबान टीम के साथ होने से स्टेडियम में हजारों की संख्या में दर्शन गण मैच का आनंद लेने पहुंचे।
मेजबान टीम ने प्रतियोगिता आयोजन वर्ष 1976 में विजेता का खिताब अपने नाम किया था इसके उपरांत 1991 व 1992 में उपविजेता रही, इस मैच में मेजबान टीम अपनी प्रतिष्ठा को पाने के लिए अपना दम खम लगाएगी। मैच देखने के लिए शहरी व ग्रामीण दर्शक बड़ी संख्या में आते हैं। कस्बे व आसपास के पंचायत के निवासियों के लिए यह एक 10 दिवसीय पर्व के समान है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

