Site iconSite icon AR Live News

बकाया टैक्स जमा नहीं करवाने पर निगम ने दो भवन किए सीज

Municipal Corporation seized two premises in Udaipur for not depositing urban development taxMunicipal Corporation seized two premises in Udaipur for not depositing urban development tax

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नगरीय विकास कर (अर्बन डेवलपमेंट टैक्स) जमा नहीं करवाने पर नगर निगम ने शुक्रवार को भी दो जगह सीज की कारवाई की। ऐसे मामलों में नगर निगम लगातार सख्ती करते हुए भवनों को सीज करने की कार्रवाई कर रहा है।(urban development tax)

निगम आयुक्त रामप्रकाश ने बताया कि बापना स्ट्रीट/मालदास स्ट्रीट नीम का चौक में जिनेश तलेसरा का 1004964 रूपए का निगरीय विकास कर बकाया चल रहा था। इसी तरह फतहपुरा-पुला रोड पर रमेश चंद्र ताराचंद्र पटेल का 2264394 रूपए बकाया चल रहा था। टैक्स जमा नहीं करवाने पर आज राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर के साथ निगम टीम ने दोनों परिसरों को सीज कर दिया।(urban development tax)

बकाया नगरीय विकास कर जमा नहीं करवाने पर नगर निगम ने बुधवार को 488203 रूपया बकाया होने पर गुलाब बाग लेक पैलेस रोड पर खेमराज जेठानन्द मनवानी की संपत्ति सीज की। 769449 रुपए का टैक्स बकाया होने पर चौधरी हॉस्पिटल के सामने अर्पित लोढा राजेन्द्र लोढा की संपत्ति सीज की। 677122 रुपया बकाया होने पर ठोकर चौराया आयड़ स्थित नन्दलाल नागदा नाथु नागदा की संपत्ति सीज की थी। दैत्यमगरी में आवासीय परिसर मे व्यवसायिक गतिविधि होम स्टे / होटल संचालित करने पर भूतल के साथ दो मंजिल सहित संपूर्ण परिसर को सीज़ कर दिया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version