Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में बीती रात कई जगह हुई मावठ की बारिश

mausam udaipurmausam udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर सहित राजस्थान में कई स्थानों पर बीती रात मावठ की बारिश हुई। मावठ से ठंड का असर तेज बना हुआ है। मौसम विभाग ने 22 जनवरी को फिर से मौसम में बदलाव का अनुमान लगाया है। इस दौरान राजस्थान में फिर से मावठ की बारिश भी हो सकती है। बीती रात नगरफोर्ट (टोंक) व बसेड़ी (धौलपुर) में एक-एक इंच बारिश हुई। (today Rajasthan weather update)

मौसम विभाग के अनुसार बीती रात पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। राज्य में कहीं-कहीं पर घना से अतिघना कोहरा दर्ज किया गया। पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर शीत दिन तथा अतिशीत दिन भी दर्ज किया गया। राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस नागौर में दर्ज किया गया। मावठ से ठंड का असर तेज हुआ है,हालांकि रबी की फसल को फायदा होगा। ऐसे में मावठ की बारिश किसानों के लिए अच्छी साबित होगी। (today Rajasthan weather update)

मौसम विभाग के अनुसार एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 22 जनवरी के आसपास सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान राजस्थान में मावठ की बारिश भी हो सकती है। राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन मौसम शुष्क रहने तथा कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है। इसके असर से आगामी दो दिन कहीं-कहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री नीचे दर्ज होने की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version