Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में हुई मावठः ठंड का असर हुआ तेज

weather update udaipur Rajasthanweather update udaipur Rajasthan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मकर संक्रांति के ठीक बाद उदयपुर सहित राजस्थान के कई जिलों मे बुधवार को फिर मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। उदयपुर में देर शाम कई क्षेत्रों में मावठ की बारिश हुई। उदयपुर के साथ ही राजसमंद जिले में भी कुछ जगह बारिश हुई। इससे ठंड का असर तेज हो गया है। बीती रात राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस संगरिया में दर्ज किया गया। बीती रात राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस संगरिया में दर्ज किया गया।(weather update Rajasthan)

उदयपुर में सुबह से ही बादलों की मौजूदगी बनी हुई है। शाम करीब साढ़े छह बजे उदयपुर शहर के कई क्षेत्रों में मावठ की बारिश हुई। इससे ठिठुरन फिर तेज हो गई है। उदयपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद ठिठुरन का असर बना हुआ है।(weather update Rajasthan)

राजस्थान में उदयपुर सहित कई जिलों में आज फिर कोहरे का असर नजर आया। उदयपुर में अधिकांश पहाड़ियां आज सुबह से कोहरे से अटी हुई है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर घना कोहरा होने से आमजन प्रभावित कर रहा है। विजिबिलिटी कम होने से सड़क यातायात और हवाई सेवाओं पर भी असर दिख रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version