Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में ठंडी बयार के बीच मकर संक्रांति पर चल रही दान पुण्य की सेवा

makar sankranti wishesh by dev construction and the digvi enterprises badgaon udaipurmakar sankranti wishesh by dev construction and the digvi enterprises badgaon udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। तापमान में कमी के चलते उदयपुर में आज मंगलवार को ठंड का असर और तेज हो गया है। उदयपुर में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो कि औसत न्यूनतम तापमान से 2.4 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान भी औसत से 7.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज होने और ठंडी बयार के चलते दिन में ठिठुरन का असर बना हुआ है। इधर आज मकर संक्रांति का पर्व होने से लोग ठंडी बयार के बीच जगह जगह सुबह से ही दान पुण्य की सेवा में लगे हुए है।(makar sankranti 2025 udaipur)

मकर संक्रांति पर बड़गांव में रसपान की सेवा

आज उदयपुर में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 11 जनवरी को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री था। तीन दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है। उदयपुर कलेक्टर अरविंद पोसवाल के आदेश अनुसार 15 जनवरी से 18 जनवरी तक जिले में सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के साथ ही सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों के लिए स्कूल का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। (makar sankranti 2025 udaipur)

शहर से सटे बड़गांव में मकर संक्रांति पर बड़गांव मित्र मंडल द्वारा सहकारी समिति बड़गांव के बाहर काउंटर लगाकर आज सुबह से ही आमजन को रसपान की सेवा चल रही है। मकर संक्रांति पर गन्ने का रस पिलाने का अपना एक महत्व है और मेवाड़ में कई जगह वर्षां से यह परंपरा चली आ रही है। आज जगह-जगह लोग अपने-अपने स्तर पर दान पुण्य की सेवा में भी लगे हुए है। इधर विद्याभवन बेसिक स्कूल रामगिरी में सांस्क्रतिक कार्यक्रम हुए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version