Site iconSite icon AR Live News

एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल नाग एमके-2 का सफल परीक्षण: दुश्मन को 18 सेकंड में नेस्तनाबूद करने की क्षमता

makar sankranti wishes by bhuvnesh vyas panchayat samiti member badgaon udaipurmakar sankranti wishes by bhuvnesh vyas panchayat samiti member badgaon udaipur

जैसलमेर,(एआर लाइव न्यूज)। जैसलमेर के पोकरण फायरिंग रेंज में भारतीय सेना ने तीसरी पीढ़ी की स्वदेशी एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल नाग का सफल परीक्षण किया है। इस मिसाइल के तीन परीक्षण किए गए, इन तीनों परिक्षणों में मिसाइल ने पूरी सटीकता के साथ अपने लक्ष्यों को ध्वस्त किया। इस परीक्षण के दौरान भारतीय सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। anti tank guided missile nag mk-2

रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि अब यह मिसाइल भारतीय सेना में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह मिसाइल 230 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से अपने लक्ष्य पर प्रहार करती है, यानी 4 किलोमीटर दूर बैठे दुश्मन को 17 से 18 सेकंड में नेस्तनाबूद कर सकती है।

जानकारी के अनुसारी इस नाग मिसाइल को डीआरडीओ ने 300 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया है, 2019 में भी अलग-अलग ट्रायल किए गए, जिनमें हर बार नई तकनीक जोड़ी गई। ये मिसाइल डीआरडीओ के एकीकृत मिसाइल विकास कार्यक्रम का हिस्सा है। यह दुश्मन के टैंकों के खिलाफ भारत की ताकत को कई गुना बढ़ाएगी और सेना को आधुनिक तकनीकों से लैस करेगी। anti tank guided missile nag mk 2 successful trial developed by DRDO in pokhran firing range

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version