Site iconSite icon AR Live News

स्वेटर मिलते ही खुश हो गए स्कूली बच्चे

rajasthan samaj seva sansthan udaipur sweater distributions Kundal Ka Guda school udaipurrajasthan samaj seva sansthan udaipur sweater distributions Kundal Ka Guda school udaipur

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा उदयपुर जिले में सरकारी स्कूलों के बच्चों को सर्दी से बचाने स्वेटर वितरण का सेवा अभियान शनिवार को भी जारी रहा।(rajasthan samaj seva sansthan)

संस्थान के संरक्षक दिनेश कोठारी ने बताया कि उदयपुर शहर से करीब 35 किलोमीटर दूर राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुंडाल का गुड़ा (ग्राम पंचायत ईसवाल) में स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरित किए। संस्थान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा और सेवा टीम के युगल किशोर जोशी ने स्वेटर वितरण में सेवा दी। संस्थान की टीम ने सर्दी के इस सीजन में अब तक बड़गांव, गिर्वा, गोगुंदा और झाड़ोल क्षेत्र के 11 सरकारी स्कूलों में बच्चों को स्वेटर वितरित किए जा चुके है।(rajasthan samaj seva sansthan)

प्रधानाध्यापक रूपसिंह और वरिष्ठ अध्यापक हीरालाल मेघवाल ने संस्थान की सराहना की और कहा कि उदयपुर-राजसमंद जिले के बॉर्डर के इस गांव के स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरण करने पहली बार कोई संस्थान हमारे स्कूल पहुंची है। सही समय बच्चों के लिए स्वेटर की व्यवस्था हो गई। स्वेटर मिलने से आगामी गणतंत्र दिवस समारोह में बच्चों को सुबह ठिठुरते हुए स्कूल आने परेशान नहीं होना पड़ेगा। यह स्कूल चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ होने के साथ ही ऐसी जगह पर है मानों जंगल के बीच स्कूल हो। स्वेटर मिलने पर बच्चों की खूशी का ठिकाना नहीं रहा।

संस्थान अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि सर्दी के इस सीजन में अब तक बड़गांव, गिर्वा, गोगुंदा और झाड़ोल क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय फेरनियों का गुड़ा द्वितीय, भील बस्ती, प्राथमिक विद्यालय फेरनियों का गुड़ा प्रथम, प्राथमिक विद्यालय खरबड़िया, प्राथमिक विद्यालय सुभाषपुरा, प्राथमिक विद्यालय टिटोड़िया, प्राथमिक विद्यालय मोरमगरा, प्राथमिक विद्यालय कमली, उच्च प्राथमिक विद्यालय उपली बड़ी, प्राथमिक विद्यालय खालियों की भागल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांसलिया और राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुंडाल का गुड़ा में स्वेटर वितरित किए जा चुके है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version