देश के शीर्ष विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से युवा प्रतिभाओं को रोजगार के अवसर
उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक देश के शीर्ष विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के युवाओं को रोजगार के अवसर देकर राष्ट्रीय युवा दिवस मना रहा है। युवा को सशक्तिकरण करने की प्रतिबद्धता ही है कि वर्तमान में हिंदुस्तान जिंक में 60 प्रतिशत कर्मचारी युवा ही हैं। इन भी युवाओं को हिंदुस्तान जिंक ने देश के शीर्ष विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से योग्यतानुसार लिया है। Hindustan Zinc on National Youth Day
हिंदुस्तान जिंक युवा विकास के लिए अपने विश्व स्तरीय संचालन में व्यापक रोजगार के अवसर और शिक्षा, कौशल विकास और बुनियादी स्तर के खेलों के माध्यम से स्थानीय युवाओं को सशक्त बना रही है। कंपनी इंजीनियरिंग, धातु विज्ञान, खनन, डिजिटलीकरण, आपूर्ति श्रृंखला, विपणन, वित्त और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में योग्य युवाओं को लेकर उन्हें बेहतरीन रोजगार के अवसर प्रदान करती है। पिछले वित्तीय वर्ष में, हिन्दुस्तान जिंक ने युवाओं के लिए कौशल विकास और सीखने की पहल में 1.2 लाख घंटे, 15000 से अधिक मानव-दिवस का निवेश किए।
प्रशिक्षण केन्द्रों के जरिए युवाओं को रोजगार प्रशिक्षित दे रहे
हिन्दुस्तान जिंक ने 8 हजार से अधिक ग्रामीण युवाओं को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित किया है, जिससे सस्टेनेबल आजीविका सक्षम हुई है और जिंक कौशल केंद्र के माध्यम से भारत के ग्रामीण समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान मिला है। राजस्थान और उत्तराखंड के 6 जिलों में 7 विशेष प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से हिन्दुस्तान जिंक ने लगभग 6500 ग्रामीण युवाओं को रोजगार हेतु सशक्त बनाया है, जिनमें से लगभग 40 प्रतिशत महिलाएं हैं। वहीं शिक्षा संबल कार्यक्रम के माध्यम से सालाना 2 लाख से अधिक बच्चों को लाभान्वित किया है।

