Site iconSite icon AR Live News

हिरणमगरी में लक्ष्य कोचिंग सेंटर में अवैध रूप से बनी तीन मंजिलें सीज

Illegal three floors of Lakshya Coaching Center in Hiranmagri udaipur seizedIllegal three floors of Lakshya Coaching Center in Hiranmagri udaipur seized

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नगर निगम ने गुरूवार सुबह हिरणमगरी सेक्टर 4 में कोचिंग सेंटर लक्ष्य क्लासेज की बिल्डिंग में बेसमेंट के साथ ही अवैध रूप से बनाई गई पांचवी मंजिल को सीज कर दिया गया।(udaipur Lakshya Classes)

निगम आयुक्त रामप्रकाश के अनुसार हिरणमगरी सेक्टर 4 में आनंद कुमार गर्ग व अभिषेक गर्ग ने स्वीकृति के वितरीत जाकर निर्माण कर लिया। इसके अलावा बेसमेंट पार्किंग का भी दूरूपयोग किया जा रहा था। नोटिस जारी कर इस निर्माण को आज नगर निगम द्वारा सीज कर दिया गया। शहर में संचालित कुछ अन्य कोचिंग सेंटर में भी इस प्रकार की अनियमितता की शिकायतें निगम को मिल रही है। निगम की उन पर भी नजर है।(udaipur Lakshya Classes)

निगम ने आज कोचिंग सेंटर लक्ष्य क्लासेज की बिल्डिंग में कार्रवाई की वहां पर बेसमेंट पार्किंग की जगह भी कोचिंग क्लासेज चलाई जा रही थी। यानी कोचिंग सेंटर संचालक अपनी कमाई के लिए बच्चों की सुरक्षा से भी खिलवाड़ कर रहा था। जबकि राज्य सरकार बेसमेंट में कोचिंग क्लासेस चलाने के खिलाफ सख्ती बरत रही है।

निगम आयुक्त ने बताया कि बेसमेंट पार्किंग भूतल़ 2 मंजिल व्यवसायिक, तृतीय एवं चतुर्थ मंजिल आवासीय स्वीकृति दी गई थी प्रार्थी द्वारा दी गई स्वीकृति के विपरीत बेसमेंट पार्किंग की जगह कोचिंग क्लासेस चलाई जा रही थी। तीसरी और चौथी मंजिल पर भी व्यवसायिक निर्माण कर लिया गया। इसके अलावा बिनी किसी स्वीकृति के पांचवी मंजिल और बना ली। निगम द्वारा आज इसकी बेसमेंट के साथ ही तीसरी, चौथी और पांचवीं मंजिल को सीज़ कर दिया गया। सहायक नगर नियोजक शुचिता कोठारी, विजय डामोर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

शहर में कहीं पर भी किसी कोचिंग सेंटर में बेसमेंट पार्किंग की जगह बच्चों को पढ़ाया जा रहा हो तो शहर के जागरूक नागरिक होने के नाते कोई भी व्यक्ति नगर निगम को सूचना दे सकता है। बच्चों की सुरक्षा की अनदेखी करने वाले ऐसे कोचिंग सेंटर संचालकां पर कार्रवाई के लिए अभिभावकों और आमजन को जागरूक होना पड़ेगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

,

Exit mobile version