Site iconSite icon AR Live News

सरपंच और ग्राम सचिव 70 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

chittorgarh acb arrests sarpanch and gram sachiv for taking bribe 70000 rupeeschittorgarh acb arrests sarpanch and gram sachiv for taking bribe 70000 rupees

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चित्तौड़गढ़ की टीम ने गुरूवार को सहनवा ग्राम पंचायत के सरपंच भैरूलाल और ग्राम सचिव दीपक चतुर्वेदी को 70 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। 7.65 लाख रूपए के बिल पास करने की एवज में सरपंच और ग्राम सचिव 10 प्रतिशत कमीशन के अनुसार परिवादी से 70 हजार रूपए रिश्वत मांग रहे थे। chittorgarh acb arrests sarpanch and gram sachiv for taking bribe 70000 rupees

एसीबी डीजी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी के चित्तौड़गढ़ कार्यालय पर परिवादी ने शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि उसकी फर्म द्वारा ग्राम पंचायत में करवाए गए कार्यों का 7.65 लाख रूपए बिल बकाया है। इन बकाया बिलों को पास करने की एवज में सरपंच भैरूलाल और ग्राम सचिव दीपक चतुर्वेदी ग्राम सचिव 70 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग रहे हैं। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया, रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर आज एडिएसपी विक्रम सिंह के नेतृत्व में एसीबी टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुये सहनवा ग्राम पंचायत सरपंच भैरूलाल और ग्राम सचिव दीपक चतुर्वेदी को परिवादी से 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। chittorgarh acb arrests sarpanch and gram sachiv

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version