Site iconSite icon AR Live News

राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोहः उदयपुर से लेकर जयपुर तक तैयारियां तेज

Republic Day 2025 in udaipurRepublic Day 2025 in udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। इस बार 26 जनवरी को उदयपुर में हो रहे राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई है। मंगलवार को जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उच्च स्तरीय बैठक ली। उन्होंने उदयपुर के अधिकारियों की वीसी के माध्यम से बैठक भी ली। वीसी के बाद उदयपुर में अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।(Republic Day 2025 in udaipur)

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर में होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर आज जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर उच्च स्तरीय बैठक ली। इसमें मुख्य सचिव सहित कई उच्च अधिकारी मौजूद थे। सीएम ने अधिकारियों को समारोह की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन के साथ ही जन सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने आवश्यक निर्देश दिए।(Republic Day 2025 in udaipur)

मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह के आयोजनों में राज्य की विविधताओं को दर्शाती हुई झांकियों का प्रदर्शन किया जाए। साथ ही, समारोह में बैंड शो, कैमिल शो हो। शासन सचिव सामान्य प्रशासन जोगाराम ने आयोजन की तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक यूआर साहू, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) शिखर अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह आनंद कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजनिक निर्माण प्रवीण गुप्ता, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) आलोक गुप्ता, भी मौजूद थे।

वीसी के बाद उदयपुर में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने कलेक्टर अरविंद पोसवाल और एसपी योगेश गोयल सहित संबंधित अधिकारियों के साथ 26 जनवरी को होने वाले समारोह के लिए गांधी ग्राउंड और 25 जनवरी को सहेलियों की बाड़ी में होने वाले एट होम कार्यक्रम को लेकर दौरा किया। अधिकारियों ने फतहसागर की पाल का दौरा भी किया यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इस दौरान निगम आयुक्त रामप्रकाश, यूडीए आयुक्त राहुल जैन सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version