Site iconSite icon AR Live News

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती पंजीकरण आज 7 जनवरी से शुरू

Indian Air Force Agniveer recruitment registration starts from today 7 JanuaryIndian Air Force Agniveer recruitment registration starts from today 7 January

एआर लाइव न्यूज। भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर वायु भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज 7 जनवरी से शुरू हो गया है। ऑनलाइव पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 जनवरी है। Indian Air Force Agniveer recruitment registration

जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि इच्छुक अविवाहित पुरुष एवं महिलाएं उम्मीदवार भर्ती से संबंधित सभी नियमों की विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in से प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार अग्निवीर की भर्ती के लिए 07 जनवरी से 27 जनवरी 2025 https://agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन कर ऑनलाईन पंजीकरण कर सकते है। 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2008 के बीच जन्में अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होगें।

12 वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित और भौतिक विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ अंग्रेजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है या 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र है। Indian Air Force Agniveer recruitment registration starts from today 7 January

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version