Site iconSite icon AR Live News

औदिच्य ब्राह्मण समाज की बैठक में सामाजिक उत्थान के लिए हुआ मंथन

audichya samaj meeting bedwas udaipuraudichya samaj meeting bedwas udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)।औदिच्य ब्राह्मण विकास समिति की बैठक बेड़वास स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर पर समाज अध्यक्ष कमलेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें समाजिक उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।(audichya samaj udaipur)

खेल प्रतिभाओं को आगे लाने आने वाले दिनों में समाज की क्रिकेट व वॉलीबॉल प्रतियोगिता करवाने का निर्णय लिया गया। इसमें समाज के सभी कुटुम्ब की टीमें भाग लेगी। समाज के खेल मंत्री युगल किशोर जोशी व डालचंद शर्मा, तुमेश शर्मा को खेल आयोजन की जिम्मेदारी दी गई। औदिच्य समाज की महिला व युवा समिति का जल्द गठन करने व युवाओं को धर्म कर्म से जोड़ने संस्कार शिविर आयोजित करने, युवा सम्मेलन व परिचय सम्मेलन रखने और रक्तदान शिविर आयोजित करने को लेकर भी चर्चा हुई।(audichya samaj udaipur)

पदाधिकारियों ने कहा कि मौजूदा समय में समाज को आर्थिक रूप से और मजबूत करने और बचत पर ध्यान देने की भी जरूरत है। इसके लिए बचत समिति बनाकर समाज के सभी कुटुम्ब को जोड़ा जाना चाहिए। बैठक में संरक्षक केशव व्यास, कमला शंकर शर्मा,केंद्रीय कार्यकारिणी महामंत्री दुर्गा शंकर शर्मा, सुरेश कुमार पंडया, कोषाध्यक्ष नंदलाल शर्मा सहित केंद्रीय कार्यकारिणी के कई पदाधिकारियों के साथ ही कुटुम्ब अध्यक्ष भी मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version