उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। प्रदेश में कुछ जगह अगले सप्ताह फिर से मावठ की बारिश हो सकती है। इससे ठंड का असर भी तेज हो सकता है।(Possibility of Mavath in Rajasthan)
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी चार पांच दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी तीन दिन कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज हो सकता है।(Possibility of Mavath in Rajasthan)
मावठ से प्रदेश में ठंड का असर फिर से तेज हो सकता है
मौसम विभाग के अनुसार एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 10-12 जनवरी के दौरान बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ मावठ होने की संभावना है। मावठ होने से प्रदेश में मकर संक्रांति पर ठंड का असर तेज हो सकता है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

