Site iconSite icon AR Live News

जीतो प्रीमियर लीग 7 जनवरी सेः 52 टीमें ले रही भाग

Jito premier league udaipur 2025Jito premier league udaipur 2025

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) उदयपुर चैप्टर की ओर से सकल जैन समाज के क्रिकेट टूर्नामेंट जीतो प्रीमियर लीग 2025 का आयोजन 7 से 12 जनवरी तक उदयपुर के फील्ड क्लब मैदान पर होगा।(Jito premier league 2025)

आयोजन समिति के अनुसार जीतो प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में 52 टीमें भाग ले रही है और 36 टीमें पुरुष वर्ग की और 16 टीमें महिला वर्ग से होगी। टूर्नामेंट में सभी मैच रोजाना शाम पांच बजे से रात 12 बजे तक होंगे और 6-6 ओवर के मैच होंगे। आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी है। टूर्नामेंट उदयपुर के साथ ही राजसमंद जिले की टीमें भी शामिल होगी। समाज की खेल प्रतिभाओं को टूर्नामेंट के दौरान सम्मानित किया जाएगा।(Jito premier league 2025)

चेयरमैन यशवन्त ऑचलिया ने बताया कि टूर्नामेंट में 572 खिलाड़ी भाग लेंगे। मुख्य सचिव आभिषेक संचेती ने बताया कि उदयपुर शहर में यह एक बड़ा खेल आयोजन होगा। लीग निदेशक नितुल चंडालिया ने बताया कि इससे जैन समाज की खेल प्रतिभाएं आगे आएगी। संयोजक लोकेश कोठारी ने बताया कि उद्घाटन समारोह 7 जनवरी दोपहर 3.30 बजे होगा। महिला विंग अध्यक्ष अंजलि सुराणा व युथ विंग अध्यक्ष दिव्यद दोशी ने बताया कि नॉकआउट मुकाबलों में 50 मैच होंगे। रविवार को ट्रॉफी अनावरण कार्यक्रम में जीतो एडवाइजर राजकुमार फत्तावत, जीतो राष्ट्रीय सचिव महावीर चपलोत, अतुल चंडालिया, आदिश खोडनिया, प्रतीक हिंगड़ सहित कई गणमान्य सदस्य भी मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version