केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डूंगरपुर में की जनसभा
डूंगरपुर,(एआर लाइव न्यूज)। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर डूंगरपुर जिले के खड़गदा गांव पहुंचे। उन्होंने खड़गदा में जन सहयोग से जल संचय अभियान की सराहना की और खड़गदा में मोरन नदी और जल संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयासों का अवलोकन किया। jan sahyog se jal sanchay abhiyan rajasthan
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटील ने कहा कि केन्द्र सरकार ने नदियों को जोड़ने के सपने को साकार करते हुए राजस्थान और मध्य प्रदेश की नदियों को जोड़ने की संशोधित पीकेसी ईआरसीपी लिंक परियोजना को मंजूरी दी है। 70 हजार करोड़ लागत की इस वृहद परियोजना में 90 प्रतिशत अंशदान केंद्र सरकार और पांच-पांच प्रतिशत अंशदान मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकार देगी। परियोजना के धरातल पर उतरने के बाद राज्य में पानी की कोई कमी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि कर्म भूमि से मातृभूमि की ओर अभियान के तहत जन सहयोग से राजस्थान के 40000 गांव में वाटर रिचार्ज के लिए बोरवेल खोदे जाएंगे। पाटील ने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय के पोर्टल पर कैच द रैन अभियान में खड़गदा गांव के इस प्रयास को विशेष स्थान दिया जाएगा।
ग्रामवासियों की पहल और योगदान सभी के लिए बनी प्रेरणा : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जल क्रांति अभियान में स्वप्रेरणा से खड़गदा ग्रामवासियों ने जन सहयोग से जल संचय अभियान में मोरन नदी को पुर्नजीवित करने, साफ-सफाई कर जल को उपयोगी बनाने, जल संचयन करने के ऐतिहासिक और अनुकरणीय कार्य में भागीदारी निभाकर सभी के लिए एक मॉडल प्रस्तुत किया है। उन्होंने इस कार्य के लिए समस्त ग्रामवासियों तथा प्रेरक कथावाचक कमेलश शास्त्री को बधाई दे कर सराहना की।
कार्यक्रम से पूर्व हेलीपैड पर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, आईजी एस परिमला, कलेक्टर अंकित कुमार और एसपी मोनिका सेन ने केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक, सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता मौजूद रहे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

