Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान सहित देश के कई भागों में तेज ठंड का असर

rajasthan mausamrajasthan mausam

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जनवरी के शुरूआती दिनों में राजस्थान सहित देश के कई भागों में तेज ठंड का असर बना हुआ है। हालांकि उदयपुर में रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है।(rajasthan mausam)

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में बीती रात सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस वनस्थली में दर्ज किया गया। उदयपुर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले उदयपुर में न्यूनतम तापमान 06.6 डिग्री था।

राजस्थान में अधिकांश स्थानों पर बीती रात न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा। प्रदेश में कई भागों में कोहरे का असर अभी भी बना हुआ है। कोहरे के चलते सुबह शाम यातायात पर काफी असर नजर आ रहा है।(rajasthan mausam)

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version