Site iconSite icon AR Live News

रैंप टूटने पर विवाद: ग्रामीणों ने की तोड़फोड़, 5-6 गाड़ियां क्षतिग्रस्त

udaipur Villagers to sabotage after ramp damaged dispute in dabok vehicles damagedudaipur Villagers to sabotage after ramp damaged dispute in dabok vehicles damaged

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र के ढावा ग्राम पंचायत के बाठेड़ा की सराय में रैंप टूटने की बात पर बीती रात दो लोगों के बीच हुई झड़प ने गुरूवार सुबह विवाद बढ़ा दिया। ग्रामीणों ने ट्रक चढ़ाकर रैंप तोड़ने वाले आरोपी के घर पहुंचकर तोड़फोड़ की और वाहनों के कांच तोड़ दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने माहौल शांत करने का प्रयास किया। पुलिस वाहन सहित 5-6 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। sabotage in udaipur

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि मौके पर स्थिति नियंत्रित है, तोड़फोड़ करने वाले कुछ लोगों को डिटेन किया गया है। बीती रात गांव की एक गली में घर के बाहर बना रैंप वहां से गुजर रहे ट्रक के कारण टूट गया था। इस पर ट्रक चालक आजाद और घर मालिक के बीच कहासुनी-झड़प हो गयी थी। सुबह घर मालिक प्रेमलाल ने पुलिस को बीती रात हुए घटनाक्रम की रिपोर्ट दी और आजाद की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस कुछ करती इससे पहले कुछ ग्रामीणों ने आजाद के घर पहुंचकर तोड़फोड़ करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने माहौल शांत किया। पुलिस को देखकर तोड़फोड़ करने पहुंचे युवक वहां से भाग गए, जिनकी गाड़ियां जब्त की गयी हैं और कुछ युवकों को डिटेन किया है। स्थिति नियंत्रण में है।

जानकारी के अनुसार बाठेड़ा की सराय स्थित एक गली में प्रेमलाल गौड़ का घर है। संकरी गली में वाहनों के कारण घर के बाहर बना रैंप टूट न जाए, इसलिए प्रेमलाल ने रैंप के आगे कुछ पत्थर भी लगा रखे थे। बीती रात क्षेत्रीय निवासी ड्राइवर आजाद खान ट्रक लेकर गली से गुजरा, इस दौरान ट्रक का पहीया रैंप पर चढ़ा और रैंप टूट गया। इस बात पर आजाद खान और प्रेमलाल में झगड़ा हो गया और मारपीट की नौबत आ गयी। ग्रामीण इकट्ठा होते, इससे पहले आजाद खान वहां से भाग गया। आरोप है कि आजाद ने बीच बचाव में आए प्रेमलाल के बेटा-बेटी से भी मारपीट की है।

सुबह घटनाक्रम का पता चला तो ग्रामीण इकट्ठे हो गए, आजाद की गिरफ्तारी की मांग कर विरोध किया और प्रेमलाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी। इस दौरान कुछ आक्रोशित ग्रामीण आदाज के घर पहुंच गए और वहां घर व वाहनों के साथ तोड़-फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर तोड़फोड़ करने गए ग्रामीणों ने पुलिस पर भी पथराव किया और फरार हो गए। पुलिस ने मौके से तोड़फोड़ करने पहुंचे युवाओं के वाहन बाइक जब्त की हैं और 7-8 लड़कों को डिटेन किया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version